वाराणसी

Indian Railway : वाराणसी के बजाय बनारस से चलेंगी ये तीन बड़ी ट्रेनें, जानें नया समय

बनारस स्टेशन से अब तीन और ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने तीन ट्रेनों का स्टेशन बदल दिया है। अब कामायनी, लखनऊ एक्सप्रेस और प्रतापगढ़ पैसेंजर ट्रेनें वाराणसी जंक्शन के बजाय बनारस स्टेशन से चलेंगी। जानें नया समय
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2022, 10:45 AM IST
Indian Railways Kavach: दो ट्रैन आमने सामने पर नहीं होगी टक्कर
Indian Railways Kavach: दो ट्रैन आमने सामने पर नहीं होगी टक्कर

Indian Railway : बनारस स्टेशन से अब तीन और ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने तीन ट्रेनों का स्टेशन बदल दिया है। अब कामायनी, लखनऊ एक्सप्रेस और प्रतापगढ़ पैसेंजर ट्रेनें वाराणसी जंक्शन के बजाय बनारस स्टेशन से चलेंगी। स्टेशन बदलने से ट्रेनों के पहुंचने व चलने के समय भी बदलाव हुआ है। वाराणसी में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनारस स्टेशन पर लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी के तहत तीन और ट्रेनों को बनारस स्टेशन स्थानांतरित किया गया है।

लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस का नया टाइम जानें

ट्रेन नंबर 14220 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस प्रतिदिन (रविवार को छोड़कर) 11 जुलाई से दोपहर 1.00 बजे प्रस्थान कर बनारस रात 08.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 14219 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस प्रतिदिन (रविवार को छोड़कर) 12 जुलाई से सुबह 05.05 बजे छूटकर लखनऊ 11.25 बजे पहुंचेगी।

प्रतापगढ़-बनारस विशेष गाड़ी का नया टाइम

ट्रेन नंबर 05118 प्रतापगढ़-बनारस विशेष गाड़ी 10 जुलाई से शाम 04.15 बजे चलकर लोहता से रात 08.50 बजे छूटकर बनारस 09.15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05117 बनारस-प्रतापगढ़ विशेष गाड़ी 11 जुलाई से सुबह 06.00 बजे प्रस्थान कर लोहता से 06.14 बजे छूटकर प्रतापगढ़ शाम 07.15 बजे पहुंचेगी।

कामायनी एक्सप्रेस का न्या टाइम जानें

कामायनी एक्सप्रेस 10 जुलाई से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 02.00 बजे चलकर दूसरे दिन बनारस शाम 07.40 बजे पहुंचेगी। 12 जुलाई से बनारस से अपराह्न 03.40 बजे छूटेगी। दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 10.55 बजे पहुंचेगी। ये तीनों ट्रेनें अब कैंट स्टेशन पर नहीं जाएंगी।

Published on:
Also Read
View All
काशी का ऐसा मंदिर जहां भोलेनाथ भी होते हैं नतमस्तक, साल में केवल 5 दिन होता है दर्शन, भक्त पाते हैं खजाना

‘उन्हें अपनी हार का डर, ख्वाब ना देखें’, अखिलेश यादव के बिना चुनाव लड़े सीएम बनने के बयान पर चिराग पासवान

1984 के दंगे का जिक्र और खालिस्तानी नारा, बम विस्फोट की धमकी के बाद वाराणसी पुलिस अलर्ट, सीमा पर चौकस निगरानी

‘पीएम मोदी के पास बहुत काम है, उनके के पास नहीं, इसलिए इस तरह की बातें करते हैं’, राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर एकनाथ शिंदे

‘सवाल ही पैदा नहीं होता’, राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज पर बीजेपी नेता हार्दिक पटेल