वाराणसी

वाराणसी में गौतम अदाणी ने सपरिवार देखी गंगा आरती, विजिटर बुक में लिखा-  काशी में जय मां गंगे

देश के प्रमुख उद्योगपति व अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने रविवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती देखी
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Mar 2021, 10:29 AM IST
वाराणसी में गौतम अदाणी ने सपरिवार देखी गंगा आरती, विजिटर बुक में लिखा-  काशी में जय मां गंगे
वाराणसी में गौतम अदाणी ने सपरिवार देखी गंगा आरती, विजिटर बुक में लिखा-  काशी में जय मां गंगे

वाराणसी. देश के प्रमुख उद्योगपति व अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने रविवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती देखी। उन्होंने लगभग 30 मिनट तक बैठ कर घाट की मढ़ पर सपरिवार गंगा आरती देखी। आरती देख अदाणी परिवार मंत्रमुग्ध हो उठा। इस दौरान उनकी पत्नी प्रीति अदाणी फोन से तस्वीरें लेती दिखीं। वहीं निधि के विजिटर बुक में प्रीति अदाणी ने लिखा 'सुंदर और दिव्य गंगा आरती देखी। हम लोगों ने अपने जिंदगी का बहुत पवित्र पल महसूस किया, काशी में जय मां गंगे।'

इसके पहले सुबह के समय चार्टर विमान से वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। गौतम अदाणी के साथ अदाणी समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन भी आए, जबकि उनकी पत्नी प्रीति अदाणी, अनेत अदाणी, विनय प्रकाश, कविता के अलावा उनके परिवार व उद्योग से जुड़े अन्य लोग दूसरे चार्टर विमान से 10.25 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। दरसअल, उद्योगपति गौतम अदाणी चार्टर विमान द्वारा हैदराबाद से वाराणसी एयरपोर्ट पर आए, जबकि उनकी पत्नी व अन्य लोगों को लेकर दूसरा चार्टर विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से वाराणसी आया।

Published on: