
वाराणसी. इस युवा आईपीएस को आप भी सलाम करेंगे। खुद ही जान दांव पर लगा कर कार में फंसी हुई महिला को नयी जिंदगी दी है। सारनाथ थानाक्षेत्र के अकथा में स्कॉर्पियो व मिट्टी लदे हुए डंपर में टक्कर हो गयी थी। स्कॉर्पियो पर मिट्टी लदा हुआ डंपर पलट गया था जिसके चलते स्कॉर्पियो का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। पिछली सीट पर बैठी महिला का पैर फंस गया था और वह बाहर नहीं निकल पायी थी। स्कॉर्पियो की स्थिति इतनी खराब हो गयी थी कि कभी भी महिला की जान जा सकती थी। घटना की सूचना मिलते प्रशिक्षु IPS व कैंट सीओ डा.अनिल कुमार भी पहुंच गये। युवा आईपीएस डा.अनिल ने अपनी जान की परवाह किये बिना ही स्कॉर्पियो के नीचे चले गये ओर महिला को बचाने में जुट गये। रेस्क्यू ऑपरेशन काफी जोखिम भरा था इसके बाद भी डा.अनिल ने किसी बात की परवाह नहीं की और लगभग तीन घंटे तक महिला को बचाने में जुटे रहे। रहे। डा.अनिल का प्रयास सफल हुआ और महिला को सकुशल निकाल लिया गया। पुलिस महकमे को जब इस बात की जानकारी हुई तो सभी ने युवा आईपीएस को सलाम किया। बनारस के एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने भी कैंट सीओ की जबरदस्त प्रशंसा की और कहा कि उनका यह कदम दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि स्कार्पियों के उपर डंपर का सारा भार था कभी भी स्कॉर्पियो की बॉडी बैठ सकती थी। ऐसे में डा.अनिल कुमार ने अदम्य साहस का परिचय दिया और महिला को रेस्क्यू कराने में मुख्य भूमिका निभायी। डा.अनिल कुमार का सराहनीय काम है।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ मंदिर में क्यूआर कोड वाले पास होंगे जारी