वाराणसी

Janmashtami 2018 Rashifal : जन्माष्टमी पर बन रहा महासंयोग, इन चार राशियों पर मेहरबान होंगी महालक्ष्मी

Janmashtami 2018 Rashifal Horoscope : इस बार कृष्ण जन्म के दिन कई राशियों के संकट के दिन दूर हो जाएंगे। कई राशियों पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद बना रहेगा।

2 min read
कृष्ण जनमाष्टमी

वाराणसी. पूर्णिमां नक्षत्र में पड़ने वाला Janmashtami यानि भगवान कृष्ण का जन्मदिन। जिसे पूरा देश धूमधाम से मनाता है। इस बार श्री कृष्ण का यह 5424वीं जयंती है। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन भादो का महीना भगवान श्री कृष्ण की आराधना के लिए महत्वपूर्ण है। भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में हुआ था। इस बार अष्टमी 2 सितम्बर की रात 08:48 पर लगेगी और 3 तारीख की शाम 07:20 पर खत्म हो जायेगी। इस बार कृष्ण जन्म के दिन कई राशियों के संकट के दिन दूर हो जाएंगे। इन चार राशियों पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद बना रहेगा। यह योग कई सालों बाद बन रहा है। इससे धन प्राप्ति और घर में सुख-समृद्धि बने रहेगी।

इन राशियों का बदलेगा भाग्य
बता दें श्री कृष्ण के जन्म के दिन मिथुन, सिंह, धनु, मीन राशियों का भाग्य बदलने वाला है। घर-परिवार और व्यापार में चल रही सारी कठिनाई दूर हो जाएगी। इसके लिए इन राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की आराधना करें। इसके लिए कुछ उपाय भी है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

जनमाष्टमी का महत्व

Krishna Janmashtami का पूरे भारत वर्ष में विशेष महत्‍व है। यह हिन्‍दुओं के प्रमुख त्‍योहारों में से एक है. ऐसा माना जाता है कि सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्‍णु ने श्रीकृष्‍ण के रूप में आठवां अवतार लिया था. देश के सभी राज्‍य अलग-अलग तरीके से इस महापर्व को मनाते हैं। इस दिन क्‍या बच्‍चे क्‍या बूढ़े सभी अपने आराध्‍य के जन्‍म की खुशी में दिन भर व्रत रखते हैं और कृष्‍ण की महिमा का गुणगान करते हैं. दिन भर घरों और मंदिरों में भजन-कीर्तन चलते रहते हैं। वहीं, मंदिरों में झांकियां निकाली जाती हैं और स्‍कूलों में श्रीकृष्‍ण लीला का मंचन होता है।

जनमाष्टमी पर ऐसे करें पूजा

1. श्री कृष्ण भगवान को पूजा के बाद मिश्री माखन का भोग लगाएं।
2. कान्हा जी का दूध से अभिषेक करें।
3. भगवान श्री कृष्ण जी को पोशाक और बांसुरी चढ़ाएं।
4. देवकी पुत्र नंदलाला को केसर युक्त दूध लगाए।
5. राधा कृष्ण की चांदी की मूर्ति घर में स्थापित करें।
6. गाय को रोटी और गुड़ जरूर खिलाएं।
7. गंगा जल से कान्हा जी का स्नान कराएं।

Updated on:
30 Aug 2018 06:40 pm
Published on:
30 Aug 2018 05:13 pm
Also Read
View All