वाराणसी

70 साल बाद करवाचौथ पर बन रहा शुभ संयोग, हजार गुना अधिक होगा पूजा का फल

करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं
less than 1 minute read
Karwa Chauth
Karwa Chauth

वाराणसी. करवाचौथ का महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं. इस साल 70 साल बाद करवाचौथ पर शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन का सुहागन महिलाएं बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करती हैं। करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। करवाचौथ के लिए महिलाएं महीने भर पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। इस बार रोहिणी नक्षत्र और मंगल का योग एक साथ आ रहा है। ज्योतिष के मुताबिक यह योग करवाचौथ को और अधिक मंगलकारी बना रहा है। इससे पूजन का फल हजारों गुना अधिक होगा।


रविवार होने के कारण अधिक होगा महत्व
करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग होना अपने आप में एक अद्भुत योग है। रविवार होने से इसका महत्व और बढ़ गया है। चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कण्डेय और सत्यभामा योग बन रहा है। यह योग चंद्रमा की 27 पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ होने से बन रहा है। पति के लिए व्रत रखने वाली सुहागिनों के लिए यह बेहद फलदायी होगा। ऐसा योग भगवान श्रीकृष्ण और सत्यभामा के मिलन के समय भी बना था।

करवा चौथ व्रत की तारीख और मुहुर्त
करवा चौथ व्रत की तारीख- 17 अक्टूबर 2019, बृहस्पतिवार
करवा चौथ व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त: 17.46 बजे
(समय अवधि – 1 घंटे 16 मिनट)
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय- 20.20 बजे
चतुर्थी तिथि आरंभ- 06.48 बजे से (17.10.19)
चतुर्थी तिथि खत्म- 07.28 बजे तक (18.10.19)

Updated on:
11 Sept 2019 04:40 pm
Published on:
11 Sept 2019 04:40 pm
Also Read
View All
वाराणसी में मंडराया बाढ़ का खतरा! उफान के बीच सभी नावों के संचालन पर रोक

‘मुस्लिम समाज ने किया गुरु वंदन’, गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी से दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर

कार सवार युवक ने वाराणसी में 10 हजार के विवाद में 3 को मारी जोरदार टक्कर, एक नहीं तीन बार कुचलने का प्रयास, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

मंदिर में की शादी, वाराणसी में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे युवक, फिर चाकू गोदकर एक ने की दूसरे की हत्या

सावन में विश्वनाथ धाम में प्लास्टिक का लोटा प्रतिबंधित, सात द्वार से होगा कांवड़ियों का प्रवेश, एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन की व्यवस्था