14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडिगो की फ्लाइट के पायलट की तबियत हुई खराब, वाराणसी एयरपोर्ट पर प्लेन उड़ाने से किया मना, 5 घंटे बाद एयरलाइन ने की व्यवस्था

Lal Bahadur Shastri Airport: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बार फिर से इंडिगो एयरलाइन के पायलट ने प्लेन उड़ने से इनकार कर दिया। दरअसल, पायलट की तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसने यह फैसला लिया...
2 min read
Google source verification
Varanasi Airport

वाराणसी एयरपोर्ट Pc-Vijendra Mishra

Varanasi Airport News:वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बार फिर से इंडिगो एयरलाइन के पायलट ने प्लेन उड़ने से इनकार कर दिया। दरअसल, पायलट की तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसने यह फैसला लिया। इंडिगो की यह फ्लाइट बेंगलुरु से वाराणसी पहुंची थी और इसे सुबह 11:55 पर वाराणसी से बेंगलुरु के लिए वापस उड़ान भरना था, लेकिन पायलट की तबीयत खराब होने के बाद यह फ्लाइट 5 घंटे से ज्यादा देर से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। हालांकि, इस दौरान एयरलाइन के अधिकारियों ने संबंधित यात्रियों से किराया वापस करने की भी पेशकश की। बता दें कि इससे पहले भी इंडिगो एयरलाइन के पायलट ने तबीयत खराब होने की बात कह कर उड़ान भरने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मचा हुआ था।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु से वाराणसी आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6558 सोमवार को बेंगलुरु से सुबह 8:50 पर उड़ान भरने के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 11:17 पर पहुंची थी। इसी फ्लाइट को वाराणसी से बेंगलुरु के लिए सुबह 11:55 पर उड़ान भरना था, लेकिन इसी दौरान पायलट की तबीयत बिगड़ गई और उसने फ्लाइट को उड़ाने से इनकार कर दिया।

घटना की जानकारी होने के बाद अधिकारियों में हड़प्पा मच गया। वहीं, एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा जांच करवाने के बाद फ्लाइट में बोर्डिंग का इंतजार करने वाले यात्रियों में भी असमंजस्य की स्थिति उत्पन्न हो गई। दरअसल, इंडिगो के पायलट की तबीयत खराब थी और वाराणसी लैंड करने के बाद उसने फ्लाइट को उड़ाने से इनकार कर दिया। उसके बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने संबंधित पायलट की सेहत की जांच कराई, जिसमें वह उड़ान के लिए उपयुक्त नहीं निकला। इसके बाद एयरपोर्ट के और एयरलाइन के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और यात्रियों को समझाया बुझाया।

क्या बोले एयरपोर्ट निदेशक

इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से जल्दबाजी में फ्लाइट संख्या की जानकारी गलत दे दी गई। हालांकि, बातचीत के दौरान एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि केवल एक नंबर की वजह से यह दिक्कत सामने आई है। उन्होंने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6558 बेंगलुरु से वाराणसी पहुंची थी। इसी फ्लाइट को 11:55 पर फ्लाइट संख्या 6E 6559 बनकर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरना था, लेकिन पायलट ने अपनी तबीयत खराब बताया। इसके बाद जांच किए जाने को उपरांत डॉक्टर ने भी उड़ान की सलाह नहीं दी। इसलिए एयरलाइन की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था होने के बाद फ्लाइट शाम के 5:08 पर वाराणसी से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग