वाराणसी

पद्मावती पर देश भर में कोहराम, काशी में बेटी वीरांगना लक्ष्मीबाई की उपेक्षा

भदैनी स्थित जन्मस्थली पर मनाई गई रानी लक्ष्मिीबाई की 182 वीं जयंती।
3 min read
• •
Updated: 19 Nov 2017, 4:12 PM IST
रानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थलीी
रानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थलीी

वाराणसी. एक तरफ जहां पूरे देश में पद्मावती फिल्म को लेकर कोहराम मचा है। वर्ग विशेष और दल विशेष के लोग इसे इतिहास से छेड़छाड़ करार दे रहे हैं। रानी पद्मावती के व्यक्तित्व व कृतित्व की कहानियां सुनाई जा रही हैं, वहीं काशी की बेटी वीरांगना लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए क्षेत्रीय नागरिकों का ही जुटान हो रहा है। दुर्दशा और उपेक्षा का आलम यह कि वीरांगना की जन्मस्थली पर चिराग तक का इंतजाम नहीं है। काशी की बेटी की उपेक्षा काशी में ही हो रही है। इस तरफ न जिला प्रशासन का कोई ध्यान है न जनप्रतिनिधियों का। अव्वल तो यह कि उनकी जयंती पर कोई जनप्रतिनिधि पुष्पांजलि अर्पित करने भी नहीं पहुंचा। ऐसे में महारानी की जन्मस्थली भदैनी के निवासियों ने ही उन्हें स्मरण किया। पुष्पांजलि अर्पित की सात ही यह ऐलान किया कि जन्मस्थली को जब तक बिजली कनेक्शन नहीं मिलता इस धरोहर को रोशन करने के लिए जेनेरेटर का इंतजाम किया जाएगा और उसके लिए ईंधन का इंतजाम भी आपस में मिल बांट कर करेंगे।

जागृति फाउंडेशन व महारानी लक्ष्‍मीबाई जन्‍म स्‍थान स्‍मारक समिति ने संयुक्त रूप से रविवार को वीरांगना महारानी लक्ष्‍मीबाई की जयंती मनाई। भदैनी स्थित रानी लक्ष्‍मीबाई की जन्‍मस्‍थली पर आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्‍य अतिथि संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो विश्‍वम्‍भर नाथ मिश्र व विशिष्‍ट अतिथि सनबीम शिक्षण समूह के चेयरमैन दीपक मधोक, साहित्‍यकार डा जय प्रकाश मिश्र, डीएवी पीजी कालेज के डॉ अनूप मिश्र, नगर के प्रसिद्ध चित्रकार वेद प्रकाश मिश्र ने संयुक्‍त रूप से वीरांगना की आदमकद प्रतिमा पर माल्‍यार्पण करके किया। इस अवसर पर वीरांगना को भावांजली अर्पित करते हुए महंत प्रो विश्‍वम्‍भर नाथ मिश्र ने कहा की लक्ष्‍मीबाई काशी की बेटी थी और यह हमलोगों का सौभाग्‍य है की उनका जन्‍म भदैनी मुहल्‍ले में हुआ। उनकी जयंती मनाते हुए हम गौरवान्तिव महसूस कर रहे है। महंत जी ने कहा वीरांगना की जयंती पर हमलोगों का आज महिलाओं को स्‍वालंबी बनाने का संकल्‍प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जबतक जिला प्रशासन जन्‍मस्‍थ्‍ाली पर बिजली की व्‍यवस्‍था नहीं करता है, अस्‍सी व भदैनी मुहल्‍ले के लोग जनरेटर लगाकर जन्‍मस्‍थ्‍ाली को रोशन करेगें। कारण महारानी हमारे मुहल्‍ले की बेटी थीं।

विशिष्‍ट अतिथि सनबीम शिक्षण समूह के अध्‍यक्ष दीपक मधोक ने कहा की वीरांगना लक्ष्‍मीबाई की जयंती उनकी स्‍थ्‍ाली पर आकर हमें बहुत ही आत्‍मगौरव का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा अब हर वर्ष वीरांगना की जयंती पर महारानी लक्ष्‍मीबाई पुरस्‍कार दिया जायेगा जिसमे सनबीम शिक्षण समूह हर तरह से सहयोग करेगा। साथ ही हम भी भदैनी के ही नागरिक अपने को मानते है इसलिए वीरांगना की जन्‍मस्‍थली को रोशन करने के लिए हम भी इसमें सहयोग करगें और जबतक जिला प्रशासन बिजली नहीं देता है तबतक जनरेटर से वीरांगना की स्‍थली को रोशन किया जायेगा।

डा अनूप मिश्र ने कहा की वीरांगना ने स्‍वतंत्रता की लड़ाई में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे, आज हम उनकी जयंती मना रहे है, उन्‍हें शत-शत नमन। वहीं पुष्‍पांजली अर्पित करते हुए चित्रकार वेद प्रकाश मिश्र ने कहा की रानी लक्ष्‍मीबाई हमारे मुहल्‍ले की बेटी थी, आज उनकी जन्‍मस्‍थ्‍ाली पर संकल्‍प लेते है की काशी की बेटी को नि:शुल्‍क फाइन आर्ट सिखाएंगे। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन जागृति फाण्‍डेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने किया। इस अवसर पर विश्‍वनाथ यादव छेदी, अशोक सिंह, हेमंत त्रिपाठी ऊर्फ हांडी गुरू, दिलीप कुमार पांडेय, हरिनाथ गोड़, पंकज वाजपेयी सहित काफी संख्‍या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

Published on: