
Kashi-Tamil Sangamam 5.O: काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। वाराणसी के नमो घाट पर देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संयुक्त रूप से इसकी शुरुआत की। इस आयोजन के जरिए काशी और तमिलनाडु के बीच पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और शैक्षणिक संबंधों को मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 1400 प्रतिभागी काशी पहुंचेंगे इसके लिए 46 हजार आवेदन मिले थे। चयनित प्रतिभागियों को 200-200 के समूहों में वाराणसी लाया जाएगा। ये प्रतिभागी देश के दक्षिण भारत के कई हिस्सों से वाराणसी पहुंचेंगे।
इस कार्यक्रम के तहत इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागी वाराणसी के बाद प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा पर भी जाएंगे। चार दिन आवागमन और चार दिन भ्रमण एवं निर्धारित गतिविधियों के लिए रखे गए हैं। संगमम के नोडल अधिकारी प्रोफेसर आंचल श्रीवास्तव और समन्वयक डॉक्टर उमेश सिंह ने बताया कि आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा रचनात्मक और सांस्कृतिक समझ प्रदर्शित करने का अवसर देगा। उद्घाटन के इस कार्यक्रम में 1750 मेहमान प्रत्यक्ष रूप से इसमें जुड़े। वहीं, करीब 3 हजार विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से भी इस आयोजन में शामिल हुए हैं।
इस आयोजन की सबसे खास बात यह है की पहली बार काशी तमिल संगमम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए भषण का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने तमिल भाषा में अपना उद्बोधन दिया और इसका 22 भारतीय भाषाओं में दर्शकों ने सीधा प्रसारण सुना। वहीं, शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी में भाषण दिया और इसे 11 भारतीय भाषाओं में सुना गया। बता दे कि शिक्षा मंत्रालय इस आयोजन का नोडल मंत्रालय है। भारतीय भाषा समिति, काशी हिंदू विश्वविद्यालय और आईआईटी मद्रास भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब तक इसके चार संस्करण काशी में आयोजित हो चुके हैं और यह पांचवा संस्करण है।
काशी तमिल संगम के पांचवें संस्करण की थीम तिरुक्कुरल पायिलवोम है। जिसका अर्थ है लिए आओ तिरुक्कुरल सीखें। बताया जा रहा है यह तमिल के प्रसिद्ध कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की साहित्यिक रचना पर आधारित है। इसमें दो-दो पंक्तियों के दोहे के माध्यम से जीवन, नैतिक और सामाजिक मूल्य से जुड़े विचार प्रस्तुत किए गए हैं। इस संगमम की थीम को छात्रों तक पहुंचाने के लिए तमिलनाडु से हिंदी के करीब 50 जानकारी उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे और काशी, प्रयागराज और अयोध्या में विद्यार्थियों को इससे रूबरू करवाएंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से 250 छात्रों का एक दल शुक्रवार को वाराणसी पहुंच चुका है।