वाराणसी

काशी विश्वनाथ में भक्तों के लिए कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होंगे दर्शन

Kashi Vishwanath Mandir open for devotees RTPCR report not compulsary. वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Mandir) में भी भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खुल गए हैं। इसी के साथ कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाने के नियम को भी हटा दिया गया है। पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य था।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2021, 11:53 AM IST
Kashi Vishwanath Mandir open for devotees RTPCR report not compulsary
Kashi Vishwanath Mandir open for devotees RTPCR report not compulsary

वाराणसी. Kashi Vishwanath Mandir open for devotees RTPCR report not compulsary. कोरोना (Corona Virus) की दूसरी लहर के दौरान यूपी में तेजी से बढ़ते मामलों ने एक बार फिर मंदिर में पूजा दर्शन पर ग्रहण लगा दिया था। ऐसे में सख्त पाबंदियां लागू करने के साथ ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। साथ ही पूरे प्रदेश में आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया। लेकिन अब कोविड के मामलों में कमी आ रही है। आंशिक लॉकडाउन हट गया है। अब बारी मंदिर है मंदिर के कपाट खुलने की। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Mandir) में भी भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खुल गए हैं। इसी के साथ कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाने के नियम को भी हटा दिया गया है। पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य था।

बगैर रिपोर्ट के दर्शन

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले हर श्रद्धालु को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट का होना जरूरी नहीं होगा। कोरोना के मामलों में आई कमी के बाद मंदिर प्रशासन ने यह फैसला किया है। यह नई व्यवस्था 8 जून से ही लागू हो गई है। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक बगैर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के दर्शन की इजाजत दी जा रही है।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दर्शन

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सभी भक्तों को कोरोना गाइडलाइंस नियमों का पालन करना होगा। हैंड सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिग के नियमों के अलावा मंदिर में प्रवेश के लिए मास्क को अनिवार्य किया गया है। बिना मास्क के किसी भी भक्त को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Updated on:
8 Jun 2021, 11:53 AM IST
Published on: