वाराणसी

अपने पर्स में इनमें से रख लें कोई भी एक चीज, हमेशा भरा रहेगा पैसा

इन वस्तुओं में से कोई एक चीज अपने पर्स में रखें, मिलेगा लाभ
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 1:27 PM IST
Maa Laxmi
मां लक्ष्मी

वाराणसी. पैसा ऐसी चीज है जिसकी चाहत स्त्री-पुरूष सबको होती है। सभी अपने पास पर्स रखते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं कि पर्स रखते तो हैं लेकिन पैसों कि किल्लत रहती है उनका यही कहना होता है कि पैसा पर्स में रखते ही खत्म हो जाता है। बहुत खर्च हो जाता है। अगर आप भी ऐसी की परिस्थितियों से गुजर रहें हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं बस एक छोटा सा काम करने के बाद आपके पैसे हमेशा पर्स में भरे रहेंगे। इसके लिए आपको अपने पर्स में कुछ शुभ वस्तुएं रखनी होंगी। हम कुछ चीजें बता रहे हैं इनमें से कोई भी एक चीज पर्स में जरूर रखें। फिर देखिए आपके पर्स में जमकर पैसे रहेंगे।


इन वस्तुओं में से कोई एक चीज अपने पर्स में रखें, मिलेगा लाभ
अगर आप अपने पर्स में विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी की तस्वीर अपने पर्स में रखते हैं तो आपका पर्स कभी खाली नहीं होगा। वह भी ऐसा चित्र जिसमें मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की सेवा कर रही हों। पर्स में श्रीयंत्र रखने से आपके अंदर सकारात्मकता आएगी और स्वस्थ महसूस करेंगे। श्रीयंत्र से जीवन में सकारात्मक विचार आते हैं और पर्स कभी खाली नहीं होता।

पर्स में तुलसी का पता रखने से भी पर्स कभी खाली नहीं होता और हमेशा पर्स नोटों से भरा रहता है आपको तुलसी का पत्ता नोटों के बीच में रखना चाहिए। ध्यान रहे आपका पर्स काले रंग का न हो और जब तुलसी का पत्ता सूख जाए तो इसे किसी तालाब या किसी नदी में छोड़ दे और उसकी जगह दूसरा पत्ता रख लें। फिर आपका पर्स हमेशा नोटों से भरा रहेगा।

Published on: