वाराणसी

घर में एक साथ रखें ये चार चीज, कभी नहीं होगी धन की कमी

धन के लिए करें ये उपाय, होगी धनवर्षा
2 min read
Laxmi Maa
लक्ष्मी मां

वाराणसी. धन-दौलत-सोहरत ये सब चाहते हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं। धन प्राप्ति के लिए कई टोटके भी करते हैं। हिंदू धर्म में कहा गया है कि लक्ष्मी जी धन की देवी हैं और इन्हें कमल गट्टा बहुत प्रिय है अगर इसके माला से लक्ष्मी जी का जप किया जाय तो घर में धन की कमी नहीं होती। वहीं नमक नेगेटिव एनर्जी अवशोषित करने वाला माना गया है। हल्दी की गाठों में साक्षात गणेश का रूप माना गया है और धनियां को इसलिए इस नाम से पुकारा जाता है क्योंकि वह धन का आवाह्न करता है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार अगर नमक, कमलगट्टा और धनिया को घर में एक स्थान पर एक साथ रखा जाय तो उस घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें-

बता दें कि प्राचीन हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में नमक, खड़ा धना, हल्दी की गांठे और कमल गट्टों को भले ही कम मात्रा में ही सही, लेकिन संजोकर रखा जाता है उस घर में बरकत होती है। वहां शांति बनी रहती है। साबुत नमक को पर्याप्त मात्रा में ईशान्य यानी उत्तर-पूर्व में रखने पर किसी भी विपरीत दिशा में शौचालय में रखने से उनका दोष कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें-

ऐसे रखें ये सामान

अब प्रश्न ये उठता है कि इन सबको संजोकर कैसे रखा जाए तो इसका पारंपरिक तरीका तो लाल कपड़े में बांधकर रखे जाने का है। मगर आप इसे किसी पात्र में भी रख सकते हैं लेकिन,ध्यान रहे पात्र ऐसा हो जिसमें से हवा आती जाती रहे। बड़े त्योहारों या शुभ मुहूर्त पर इन चीजों को बदलते रहना चाहिए। इससे हमेशा बरकत बनी रहती है।

Updated on:
05 Jul 2018 07:43 am
Published on:
05 Jul 2018 07:43 am
Also Read
View All
गरीबी और बीमारी को तांत्रिक ने बताया ‘ऊपरी साया’: वाराणसी में घर बुलाकर हुई हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

विभाजन विभीषिका पर बीजेपी का मौन जुलूस, काशी में स्वतंत्र देव सिंह बोले- आजादी के पहले भी कांग्रेस करती थी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति

मानसून में बारिश की कमी से बेहाल बनारस, घटने लगा गंगा नदी का जलस्तर, शुरू हुआ नाव का संचालन

फेस स्कैन होते ही बेनकाब होंगे संदिग्ध, हलचल होते ही एक्टिव होगा एआई सिस्टम, लंदन-दुबई की तर्ज पर वाराणसी एयरपोर्ट

‘राम काल्पनिक’ टिप्पणी केस में राहुल गांधी की ओर से जवाब दाखिल, वाराणसी कोर्ट में वकील हुए पेश; 16 सितंबर को अगली सुनवाई