वाराणसी

केशव मौर्य बोले- अखिलेश बचाएं अपने विधायक, कई मेरे संपर्क में हैं

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में राहुल गांधी चुटकी ली और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश सत्ता के लिए बेचैन हैं।
2 min read
Dec 29, 2022
keshav_maurya_1.jpg

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। वहां पर मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने विधायकों को बचाएं। मेरे पास लंबी लिस्ट है। हमें जरूरत नहीं है। अगर हम उन्हें बीजेपी में ले आए तो अखिलेश परिवार के साथ अकेले बचेंगे।
दरअसल अखिलेश यादव झांसी में पत्रकारों से बात करते हुए दोनों डिप्टी सीएम को सीएम बनने का ऑफर दिया था। इसी बयान पर केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है।

“अखिलेश के सपने में आते हैं केशव और पाठक”
केशव मौर्य ने कहा, “अखिलेश यादव सत्ता में नहीं हैं, इसलिए वह बेचैन हैं। तिलमिला रहे हैं। उन्हें पता है कि सत्ता में नहीं हैं और ना ही सत्ता में आने वाले हैं। उनके बयानों की लोग हंसी उड़ाते हैं। वह जानते नहीं हैं कि भाजपा के दो मजबूत पिलर हैं, चाहें केशव प्रसाद हों या ब्रजेश पाठक। इसलिए उन्हें ऐसे सपने आते हैं।”

“अखिलेश OBC आरक्षण पर बहा रहे हैं घड़ियाली आंसू”
केशव मौर्य ने ओबीसी आरक्षण पर अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “निकाय चुनाव बिना पिछड़ा वर्ग आरक्षण के नहीं होगा। सरकार ने भी स्पष्ट कर दिया है और बीजेपी ने भी। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट में अपील किए हैं।, इसलिए अखिलेश यादव आरक्षण पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। अखिलेश यादव पिछड़ो का भला नहीं चाहते हैं, वह केवल अपने परिवार का भला चाहते हैं।”

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: मायावती ने ओबीसी आरक्षण बीजेपी, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा
राहुल गांधी पर चुटकी लिए केशव मौर्य
केशव मौर्य राहुल गांधी के ठंड में टी-शर्ट पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, “कल से मैं युवाओं के ट्वीट और कमेंट को पढ़ रहा हूं। राहुल गांधी युवाओं से कह रहे हैं कि तुम हमें पीएम बना दो, हम तुम्हें ठंड में टी-शर्ट पहनने पर ठंड क्यों नहीं लगती। इसके बारें में बताऊंगा।”

Updated on:
29 Dec 2022 08:15 pm
Published on:
29 Dec 2022 08:12 pm