17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, लाखों रुपए बरामद, बनारस में हिरासत में कई लोग

Varanasi Crime News: वाराणसी के पॉश इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि डीसीपी क्राइम नीतू कादयान और नवगठित एसओजी की टीम ने छापेमारी करते हुए जुए के बड़े अड्डे का पर्दाफाश किया है।
2 min read
Google source verification
Varanasi news

मौके से पकड़ा गया कैश, (Pc-Vijendra Mishra)

Varanasi Gambling News:वाराणसी के पॉश इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि डीसीपी क्राइम नीतू कादयान और नवगठित एसओजी की टीम ने छापेमारी करते हुए जुए के बड़े अड्डे का पर्दाफाश किया है। सूत्रों का मुताबिक, पुलिस की छापेमारी के दौरान घटनास्थल से लाखों रुपए बना बरामद हुए हैं, जिसे गिनने के लिए मशीनें है मंगाई गई हैं। बताया जा रहा है कि कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

40 से ज्यादा हिरासत में

दरअसल, सिगरा थाना क्षेत्र में कई दिनों से जुए के अवैध कारोबार होने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। सूचना पर भरोसा करते हुए पुलिस और एसओजी की टीम ने बताए गए स्थान पर संयुक्त रूप से छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस दौरान 10 लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद हुई है। वहीं, करीब 40 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सूचना के बाद एसओजी 2 और डीसीपी क्राइम नीतू कादयान की टीम ने छापेमारी की है।

पुलिस के मुताबिक, बीते कई दिनों से जुआ खिलाए जाने की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद यह छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि सिगरा थाना क्षेत्र के कुबेर कांप्लेक्स के सामने स्थित एक मकान में यह गोरख धंधा हो रहा था। पुलिस ने इस दौरान लाखों रुपए की नकदी बरामद की है। फिलहाल, मशीनों के जरिए बरामद किए गए कैश को गिनने की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि जुआ खिलाने वाला मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जल्द होगा खुलासा

डीसीपी क्राइम नीतू कादयान ने बताया है कि कई दिनों से सिगरा के इस इलाके में जुआ खिलाए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हो रही थी। जानकारी के बाद बुधवार की शाम पुलिस और एसओजी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान एक जर्जर मकान से कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। उन्होंने बताया है कि पकड़े गए सभी लोग जुए खिलाने को लेकर के कस्टमर से संपर्क किया करते थे। मौके से कुछ कैश भी बरामद हुआ है। उसकी गिनती के लिए मशीनें मंगाई गई है। जल्दी पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग