वाराणसी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा प्रियंका गांधी ट्विटर वाली नेता

कहा महाराष्ट्र में बनेगी बीजेपी सरकार, डीएलएफ प्रकरण पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2019, 4:51 PM IST
Keshav Prasad Maurya
Keshav Prasad Maurya

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस मे दो दिवसीय दौरे पर आये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि डीएलएफ में हुए पीएफ घोटाले को लेकर सरकार बहुत सख्त है। सरकार ने पहले ही सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया है। किसी कर्मचारी का एक पैसा भी नहीं डूबेगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इसी प्रकरण पर प्रियंका गांधी के ट्वीट पर कहा कि वह ट्वीटर वाली नेता है उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़े:-हवा में पहुंचा विमान तो यात्री पीने लगा सिगरेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र में 175 विधायक का समर्थन की बात करने वाली शिवसेना पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इतना समर्थन है तो सरकार क्यों नहीं बना लेते। महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनेगी। अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के प्रश्र पर कहा कि सभी लोग फैसले का इंतजार कर रहे हैं। बनारस की खराब सड़कों पर कहा कि बारिश के चलते कुछ सड़क खराब हो गयी है जिसे ठीक कराया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-इस IPS के SSP पद ज्वाइन करने से पहले ही दिखी धमक, 40 का हुआ तबादला

डिप्टी सीएम ने मुख्य अभियंता से तलब की रिपोर्ट
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सर्किट हाउस में सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डिप्टी सीएम ने कहा कि चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर किसी भी हाल में १५ जनवरी तक पूरा हो जाना चाहिए। फ्लाईओवर निर्माण में हुए हादसे को लेकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी। कहा कि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य कराया जाये। पंचक्रोसी मार्ग की सड़क निर्माण में गुणवत्ता नहीं मिलने पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जतायी है और मुख्य अभियंता से रिपोर्ट तलब की है। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि योजना को समय के अनुसार पूरा कराय जाये। गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। बैठक में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, रोहनिया विधायक सुरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-क्राइम कंट्रोल करना पुलिस की पहली जिम्मेदारी:-प्रभाकर चौधरी

Published on: