वाराणसी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को बताया ‘ढोंगी’, हिंदू उन पर विश्वास नहीं करता

Keshav Prasad Maurya Statement : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उनका कहना है कि अखिलेश यादव ढोंगी हैं।

2 min read
अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर किया पलटवार, PC- ANI

वाराणसी : वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से पत्रकारों ने सवाल किया। उन्होंने पूछा, अखिलेश यादव शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में लगातार सरकार को घेरते आ रहे हैं। इस पर आप क्या कहना चाह रहे हैं।

इस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'अखिलेश यादव एक ढोंगी व्यक्ति हैं। जिन्होंने सदैव रामभक्तों, गौभक्तों का दमन किया। समाजवादी पार्टी या कांग्रेस जब भी ऐसा कुछ बोले तो मान लीजिए कि वे राजनीतिक ढोंग कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि रामभक्तों, राष्ट्रभक्तों, गौ भक्तों का कुछ वोट उनको मिल जाए।'

ये भी पढ़ें

होली पर 4 मार्च को बदली नमो भारत और मेरठ मेट्रो की टाइमिंग, यहां देख लें शिड्यूल

अखिलेश यादव पर कोई हिंदू विश्वास नहीं करता है। वह कुछ भी बोलते रहते हैं। वह सब ऐसा इसलिए ही बोलते हैं कि जो भारतीय संस्कृति को मानने वाले लोग हैं, कृष्ण भक्त हैं, राम भक्त हैं, शिव भक्त हैं…बस उनका वोट कैसे भी मिल जाए। मैं उन सभी अपने देश-प्रदेश के लोगों से कहना चाह रहा हूं कि 2047 तक देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है फिर से कमल खिलेगा। जनता जो राम राज्य चाह रही है। भाजपा सरकार उसे देने का काम कर रही है।

शंकराचार्य मुद्दे पर अखिलेश यादव ने लगातार सरकार को घेरा

अखिलेश यादव शंकराचार्य मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरते आए हैं। बीजेपी से ज्यादा निंदनीय, गिरा हुआ काम कोई नहीं कर सकता है. बीजेपी किसी भी हद तक साजिश कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शंकराचार्य को फंसाने के लिए डिप्टी सीएम साजिश कर रहे हैं।

100 विधायक लाओ सीएम बन जाओ

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि, अगर किसी को मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है, तो वह सौ विधायक लेकर आए और मुख्यमंत्री बन जाए। उन्होंने यह भी कहा था कि यह ऑफर एक सप्ताह के लिए खुला है। अखिलेश के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई थी।

केशव प्रसाद ने किया था पलटवार

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 ही नहीं, बल्कि 2047 तक भी समाजवादी पार्टी सत्ता में नहीं आ पाएगी। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति अब खत्म होने की ओर है और पार्टी के नेताओं के बयान उनकी निराशा को दिखाते हैं।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, हर जिले का अलग मेनिफेस्टो तैयार करेगी समाजवादी पार्टी

Published on:
02 Mar 2026 04:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर