वाराणसी

जानें इस बार के देव दिवाली में क्या होगा खास ? पर्यटन अधिकारी ने दी जानकारी 

Dev Diwali: देव दिवाली का इंतजार पूरी दुनिया करती है। इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं बना रही है। इस बार के देव दिवाली में क्या खास होगा आइये बताते हैं
less than 1 minute read
• •
Oct 10, 2024
Dev Diwali
Dev Diwali

Dev Diwali: देव दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। प्रदेश की सरकार देव दिवाली को लेकर विभिन्न योजनाएं बना रही है। इस बार के देव दिवाली भव्य होने वाली है। देव दिवाली पर्यटकों के साथ-साथ काशीवासियों के लिए भी खास बनने वाली है।

पर्यटन अधिकारी ने क्या कहा ?

देव दिवाली को लेकर पर्यटन अधिकारी ने बताया कि देव दिवाली एक ऐसा उत्सव है जिसकी प्रतीक्षा केवल बनारस ही नहीं पूरा देश और प्रदेश करता है। अन्य प्रदेशों के पर्यटक भी इसे देखने के लिए आते हैं। देव दिवाली एक बहुत ही महत्वूर्ण पर्व है।

देव दिवाली में क्या होगा खास ?

इस बार पर्यटन विभाग के माध्यम से जो कार्यक्रम कराया जाना है उसमे लेजर शो जिसको प्रोजेक्शन मैपिंग कहते हैं वो होगा चेत सिंह घाट पर होगा। अंतर्राष्टीय फायर क्रैकर शो का आयोजन होगा जो बहुत ही भव्य और बहुत ही पसंद किया जाता है। घाटों पर दीपक का प्रज्वलन होगा। गंगा नदी के उसपार रेतीले इलाके को लाइट से सजाया जायेगा।

इस बार पिछले बार से भी ज्यादा पर्यटक आने वाले हैं। पिछले बार भी लेज़र शो हुआ था लेकिन इस बार का लेज़र शो बहुत ही नायाब और अनोखा है। पर्यटन विभाग के हेड ऑफिस से इसका टेंडर किया गया था। लेजर शो के लिए फर्म का चयन कर लिया गया है। माँ गंगा और शिव जी के थीम पर इस बार का लेजर शो होने वाला है। 

Also Read
View All
‘मायावती मंत्री बना रही थीं, लेकिन निर्दलीय जीतकर कांग्रेस के साथ आया, अजय राय ने बताया क्यों नहीं छोड़ रहे कांग्रेस का साथ

मकान में ब्लास्ट के बाद वाराणसी पुलिस की सख्ती, शहर के कई इलाकों में चला अभियान, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

पकड़ा गया अवैध पटाखा फैक्ट्री का गुनेहगार, वाराणसी में मुठभेड़ में हुआ घायल, बाल-बाल बचे दारोगा

वाराणसी में रिहाइसी इलाके में बनी अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, महिला व उसके दो बच्चे घायल, आसपास के मकानों को भी नुकसान

क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अजय राय? दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर किया पोस्ट