
वाराणसी. यात्रीगण कृपया ध्यान दे बनारस से प्रयागराज के लिए अर्धकुंभ में कुल 110 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होना है। सिंगल रूट पर पहले ही क्षमता से अधिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है ऐसे में स्पेशल ट्रेन चलाने का खामियाजा पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को उठाना होगा। ट्रेन लेटलतीफ चलेगी तो उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में घंटों इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़े:-इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मिली करारी शिकस्त के बाद 3-0 से चुनावी रण जीती ABVP
बनारस से प्रयागराज रूट का दोहरीकरण व विद्युतिकरण हो रहा है जिसके बाद ही यह डबल ट्रैक हो पायेगा और ट्रेनों के संचालन में कम समय लगेगा। अभी बनारस से प्रयागराज तक सिंगल रूट है और इस रूट पर एमपी से लेकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन चल रही है। सिंगल रूट होने के चलते पैसेंजर ट्रेन को रोक कर सुपर फास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी जाती है। ऐसे में अर्धकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन चलने से इस रूट पर लोड बढ़ जायेगा और ट्रेनों के देरी से चलने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के सहयोगी दल के नेता का बड़ा खुलासा, बताया क्यों एमपी व छत्तीसगढ़ में बीजेपी हारी
ओवरलोड ट्रैक पर कोहरा भी थामेगा ट्रेनों की रफ्तार
बनारस से प्रयागराज के ओवरलोड ट्रैक पर कोहरा भी ट्रेनों की रफ्तार थामेगा। ऐसे में ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गयी है। इस स्थिति में नयी ट्रेनों का संचालन होने से इस रूट पर अन्य ट्रनों का संचालन प्रभावित होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रयागराज में होने वाले अर्धकुंभ को प्राथमिकता पर रखा है और रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ही स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। अर्धकुंभ में स्नान करने बाद श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या बनारस में आकर गंगा स्नान करती है इसलिए स्पेशन ट्रेन बनारस व प्रयागराज दोनों ही जगहों से चलेगी। ङ्क्षसगल रूट होने से नयी व्यवस्था का पूरा फायदा यात्रियों को नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले बीजेपी सहयोगी दल के नेता करेंगे आंदोलन, मचा हड़कंप
जनवरी से मार्च तक चलेगी 110 अर्धकुंभ स्पेशल ट्रेन
पूर्वाेत्तर रेलवे जनवरी से मार्च तक 110 अर्धकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। 10 जनवरी से इन ट्रेनों का संचालन आरंभ हो जायेगा। बनारस से प्रयागराज के रूट पर तेजी से विद्युतिकरण का काम चल रहा है और यह काम पूरा हो जाने के बाद बचे हुए हिस्से में दोहरीकरण का काम भी रफ्तार पकड़ लेगा। फिलहाल यात्रियों को सिंगल ट्रैक पर ही अर्धकुंभ स्पेशल का लाभ लेना होगा।
यह भी पढ़े:-पूर्वांचल में हो सकती है बारिश, मौसम खुलते ही ठंड में होगी बढ़तोरी
रेलवे प्रशासन ने कहा सभी ट्रेनों के संचालन पर रखी जायेगी नजर
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने पत्रिका को बताया कि सभी ट्रेनों के संचालन पर नजर रखी जायेगी। जनवरी से मार्च तक कुल 110 अर्धकुंभ स्पेशल ट्रेन चलनी है यह ट्रेन एक दिन नहीं चलेगी। बल्कि दिन व समय के अनसार चलायी जायेगी। ऐसे में हम लोगों का प्रयास होगा कि स्पेशल ट्रेन चलने से अन्य ट्रेनों के संचालन पर किसी प्रकार का असर न हो।
यह भी पढ़े:-चोरी की 100 से अधिक घटनाओं को दिया था अंजाम, 21 बार गया जेल, 14 साल बंद रहने के बाद भी नहीं बदली आदत