वाराणसी

बिहार में शराब भेजने के लिए वाहन का बदल देते थे नम्बर प्लेट, पुलिस ने चार तस्कर को किया गिरफ्तार

पांच चार पहिया वाहन के साथ विभिन्न ब्रांड की 4006 बोतल शराब बरामद, लंका पुलिस को मिली सफलता
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2018, 7:35 PM IST
Police and alcohol smuggler
Police and alcohol smuggler

वाराणसी. बिहार में शराब भेजने के लिए शराब तस्कर नये-नये रास्ते निकालते रहते है लेकिन पुलिस की सक्रियता से उनकी मंसूबे नाकाम हो जाते हैं। लंका पुलिस ने सोमवार को ऐसे ही चार शराब तस्करों को पकड़ा है जो बिहार में शराब ले जाने के लिए चार पहिया वाहन के नम्बर प्लेट तक बदल देते थे। पुलिस ने चार तस्करों के साथ पांच वाहनों को बरामद किया है जिसमे शराब के विभिन्न ब्रांड की 4006 बोतले रखी गयी थी। पकड़े गये वाहनों में दो चोरी के हैं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने पूरी कर दी यह मांग तो ओमप्रकाश राजभर नहीं मांगेंगे एक भी लोकसभा सीट

लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि पांच वाहन में अवैध शराब छिपा कर बिहार भेजी जानी है। इस पर लंका थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ डाफी पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने देखा कि मुखबिर द्वारा बताये गये पांच वाहन आ रहे हैं तो उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दो चालक अपने वाहन को छोड़ कर वहां से भाग गये। जबकि पुलिस ने चार लोगों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में चारों ने अपना नाम मनीष नायक निवासी अलीगढ़, कानजी निवासी राजस्थान, धीरज कुमार सिंह निवासी बिहार व राजेश कुमार गुप्ता निवासी औरंगाबाद बिहार बताया है। पुलिस पूछताछ में चारों तस्करों ने बताया कि इलाहाबाद से शराब लेकर बिहार जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने तस्करों के पास से कुल पांच वाहन बरामद किये हैं जिसमे से दो वाहन चोरी के हैं। पुलिस ने टाटा सूमो गोल्ड, हुंडई वरना, आर्टिगा, फियट आदि लग्जरी वाहन बरामद किया है।
यह भी पढ़े:-यात्रीगण कृपया ध्यान दे, चलने वाली है अर्धकुंभ स्पेशल, पैसेंजर ट्रेन होगी लेटलतीफ

रोहनिया के बाद लंका पुलिस को मिली कामयाबी
रोहनिया के बाद लंका पुलिस को भी बिहार भेजे जाने वाली शराब बरामद करने में सफलता मिली है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने राज्य में शराबबंदी की है जिसके बाद यूपी व हरियाणा से तस्करी कर शराब को बिहार भेजा जाता है। बनारस जिले के सीमावर्ती थानों होकर तस्करों के वाहन गुजरते है। मुखबिर से सूचना मिल गयी तो तस्कर पकड़े जाते हैं नहीं तो बिहार निकलने में कामयाब हो जाते हैं।
यह भी पढ़े:-पूर्वांचल में हो सकती है बारिश, मौसम खुलते ही ठंड में होगी बढ़तोरी

Updated on:
17 Dec 2018, 7:35 PM IST
Published on: