वाराणसी

OYO के सीईओ पर दर्ज कराया केस, होटल की बुकिंग के बाद हुआ था ऐसा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र ने लक्सा थाने में दी थी तहरीर, जानिए क्या है कहानी
less than 1 minute read
Sep 06, 2019
OYO
OYO

वाराणसी. छात्र ने ओयो मोबाइल एप से एक कमरा बुक कराया था छात्र का आरोप है कि कमरे के लिए भुगतान तक कर दिया था लेकिन जब होटल पहुंचा तो पता चला कि कमरा बुक नहीं है। इसके बाद छात्र ने लक्सा थाने में आयो के सीईओ के खिलाफ धोखधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू की है।
यह भी पढ़े:-PWD के चीफ इंजीनियर कक्ष में ठेकेदार सुसाइड केस, तीन बार गिरायी रिवाल्वर नहीं गिरी गोली

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि के छात्र कौस्तुभ त्रिपाठी किसी काम से बनारस आये थे। छात्र का दावा है कि बनारस आने से पहले उन्होंने ओयो मोबाइल एप से होटल महावीर इंटरनेशनल में कमरा बुक किया था और एप से ही सारा भुगतान किया था इसके बाद जब वह निर्धारित समय होटल पहुंचे तो होटल मैनेजर ने कमरा देने से मना कर दिया। होटल मैनेजर का कहना था कि आयो से उनका कोई करार नहीं था इसके बाद कौस्तुभ ने ओयो के ग्राहक सेवा केन्द्र से वार्ता की लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। काफी देर तक हम लोग वहां पर खड़े थे लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद ओयो को कानूनी नोटिस भेजी गयी थी लेकिन वहां से जवाब नहीं मिला। इसके बाद जाकर लक्सा थाने में जाकर तहरीर दी थी।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी से कैंसर सर्वाइवर्स करना चाहते मन की बात, पूछा विकसित देश में 90 प्रतिशत बच्चे ठीक हो जाते तो यहां क्यों नहीं

Updated on:
06 Sept 2019 09:22 pm
Published on:
06 Sept 2019 09:22 pm
Also Read
View All
सावन में कांवड़ियों का उत्साह हुआ दोगुना: पब्लिक अनाउंस सिस्टम से बज रहा शिव स्त्रोत, काशी में बुधवार से हुई शुरुआत

कोडिन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड लाया जाएगा भारत, दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर जताई सहमति

वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज