ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव के मौत के चर्चित केस के लिए एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने एसआइटी गठित की है और मौत के कारणों की सच्चाई जानने के लिए फोरेंसिक टीम को सीन रीक्रिएट करने के लिए पत्र लिखा था जिसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर आये थे। यहां पर उसी तरह का सीन बनाया गया था जिसमे ठेकेदार की मौत हुई थी। ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव ने सुसाइड नोट लिखा था जिसके चलते सुसाइड की ही बात सामने आ रही थी लेकिन जब टीम ने तीन बार रिवाल्वर गिरायी तो मौत को लेकर संदेह हो गया। ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी थी। रिवाल्वर से जब गोली चलती है तो उसका खोका चैंबर में ही रह जाता है। गोली मिस भी होती है तो भी चैंबर से बाहर नहीं आती है। बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिरकार घटनास्थल पर दो जिंदा कारतूस कैसे मिले हैं। पहले माना जा रहा था कि रिवाल्वर गिरने से कारतूस गिर गये होंगे। लेकिन टीम ने तीर बार रिवाल्वर गिरायी तो भी गोली बाहर नहीं गिरी। इस मामले में एक और संभावना हो सकती है कि ठेकेदार जेब भी कारतूस रखा हो और वही गिर गया हो।
यह भी पढ़े:-बनारस के अभिषेक ने कौन बनेगा करोड़पति में जीते 25 लाख, इस प्रश्र ने तोड़ दिया सपना