ट्रेन की पटरियों के बीच लेटे इस व्यक्ति का नाम है सुधांशु उपाध्याय। इनकी उम्र करीब 57 साल है। ये भगवानपुर के रहने वाले हैं और अर्बन अर्बन कोआपरेटिव बैंक की ज्ञानपुर शाखा में कैशियर के पद पर तैनात है। बुधवार रात सुधांशु अपने कपड़े उतारकर रेल लाइन के बीच लेट गए। इससे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर अफरा तफरी मच गई। जीआरपी की मदद से तत्काल उन्हें निकालकर प्लेटफॉर्म पर लाया गया।