वाराणसी

अध्यक्ष पर एबीवीपी, बाकी तीन सीटों पर सपा का कब्जा

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव, एनएसयूवाई के नहीं खुला खाता
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2018, 6:15 PM IST
Winning Candidate
Winning Candidate

वाराणसी. महात्मा गांधी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का कब्जा हो गया है जबकि उपाध्यक्ष, महामंत्री व पुस्तकालय मंत्री पर सपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। चुनाव अधिकारी प्रो.मुन्नीलाल विश्वकर्मा के परिणाम घोषित करने के बाद वीसी प्रो.टीएन सिंह ने सभी को शपथ दिलायी। इसके बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच घर छोड़ा गया। शपथ ग्रहण में शामिल होने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परिसर में हंगामा किया।
यह भी पढ़े:-मतदाताओं के पैर पर गिर कर मांग रहे वोट, तीन घंटे में 20.95 प्रतिशत हुआ मतदान

परिसर में चार साल बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर चुनाव जीता है। एबीवीपी के विकास पटेल 2760 मत पाकर विजयी हुए हैं जबकि सपा के पवन कुमार यादव ने उपाध्यक्ष पद पर 1902, महामंत्री पद पर दिग्वंत पांडेय ने 2278 व पुस्तकालय मंत्री पद पर रोशन कुमार राय ने 1762 मत पाकर चुनाव जीता है।
यह भी पढ़े:-काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव की तस्वीरे, डीएम व एसएसपी ने भी किया परीसर का निरीक्षण

तीन संकाय प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित
तीन संकाय प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसमे शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर ऋजु मिश्रा, विधि में अजित कुमार सिंह व वाणिज्य एवं प्रबंध में हर्ष कुमार सिंह शामिल है। इसके अतिरिक्त मानविकी संकाय प्रतिनिधि पद पर सूरज कुमार पांडेय 821, समाज विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर पवन कुमार 260, समाज कार्य प्रतिनिधि पद पर अतिम जायसवाल 111, एंव विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी पद पर उत्तम सिंह यादव 175 मत पाकर विजयी हुए। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूवाई ने भी चार प्रमुख पद पर अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन उनके प्रत्याशियों को सभी पदों पर हार मिली है जिसके चलते राष्टीय छात्र संगठन का खाता तक नहीं खुल पाया है।
यह भी पढ़े:-जिला जेल में अब लगेंगे 50 सीसीटीवी कैमरे, तीसरी आंख की निगहबानी में होगी बंदियों व मुलाकतियों की चेकिंग

एबीवीप समर्थकों ने परिसर में किया हंगामा
एबीवीपी समर्थकों ने परिसर में जमकर हंगामा किया। एबीवीपी समर्थकों की मांग थी कि चार साल बाद उनका अध्यक्ष जीता है इसलिए उन्हें भी शपथ ग्रहण समारोह में जाने दिया जाये। परिसर में तैनात पुलिस ने जब समर्थकों को आने से रोक दिया तो वह दीवार फांद कर अंदर प्रवेश कर गये। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच कर वीसी के सामने भी हंगामा किया।
यह भी पढ़े:-इस चुनाव पर आरएसएस के साथ बीजेपी की भी लगी निगाहे, सपा को मिली जीत तो लगेगा झटका

Updated on:
14 Oct 2018, 6:15 PM IST
Published on: