वाराणसी

काशी की 600 साल पुरानी कहानी से रूबरू होंगे जेन-जी, कबीर की जीवनी का सचित्र होगा मंचन: जानें क्या होगा खास

Kabira Festival Kashi: काशी में कबीरा फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जहां आधुनिक परिवेश में कबीर की क्या रेलीवेंसी है, कैसे वह आज भी युवाओं के जीवन में सार्थक है। उसको लेकर के महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
3 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 5:40 PM IST
Varanasi latest news
कबीर के जीवन पर आधारित होता है यह फेस्टिवल, (Pc-Kabira Festival Team)

Varanasi News: काशी को कबीर का भी शहर कहते हैं। इस शहर में कबीर का जीवन बसा हुआ है, लेकिन समय के साथ वर्तमान युवा पीढ़ी कबीर से दूर होती गई। ऐसे में एक बार फिर से उन्हें कबीर को जानने सुनने को मिलेगा, जिसके तहत काशी में कबीरा फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जहां आधुनिक परिवेश में कबीर की क्या रेलीवेंसी है, कैसे वह आज भी युवाओं के जीवन में सार्थक है। उसको लेकर के महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें कबीर के लिखे वाणी पर मॉडर्न म्यूजिक के साथ संगीत भी दिखाई देगा, तो वहीं कबीर के लिटरेचर पर विशेषज्ञ चर्चा भी करेंगे।

15वीं सदी के कवि और संत कबीर से प्रेरित संगीत, कविता, सांस्कृतिक विस्तार और विरासत का एक दशक अब पूरा होने जा रहा है। महिंद्रा कबीरा फ़ेस्टिवल 4 से 6 दिसंबर 2026 तक गंगा किनारे, वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर फिर लौट रहा है। महिंद्रा समूह द्वारा प्रस्तुत और टीमवर्क आर्ट्स द्वारा निर्मित इस ख़ास 10वें संस्करण में फ़ेस्टिवल के पिछले संस्करणों में आए कलाकार एक बार फिर शामिल होंगे। वे नई संगीत प्रस्तुतियों के साथ पुरानी यादें ताज़ा करेंगे।

क्या होगा खास

10वें संस्करण में कलाकारों और विचारकों का एक प्रतिष्ठित समूह एक जगह इकट्ठा हो रहा है। यह कबीर की मूल भावना और विभिन्न पीढ़ियों द्वारा उनके शब्दों की अलग-अलग व्याख्याओं का उत्सव होगा। बीते दस सालों में फ़ेस्टिवल ने शास्त्रीय, लोक, भक्ति और समकालीन संगीत के माध्यम से कबीर की कविता और दर्शन को समझने और उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले मंच के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। आयोजन की शुरुआत 4 दिसंबर को गुलेरिया कोठी में मशहूर वाराणसी गंगा आरती से होगी। इसके बाद कबीरचौरा मठ के आध्यात्मिक गुरु उमेश कबीर से बातचीत होगी। फिर कलापिनी कोमकली अपने पिता, महान गायक कुमार गंधर्व की संगीत-विरासत को श्रद्धांजलि देते हुए 'ट्रिब्यूट टू कुमार गंधर्व' पेश करेंगी।

5 और 6 दिसंबर की सुबह गुलेरिया कोठी में 'सब्लाइम मॉर्निंग्स' के तहत संगीत की कई प्रस्तुतियां होंगी। 5 दिसंबर को विदुषी डॉ. कमला शंकर गिटार पर शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देंगी। स्वेता किल्पाडी आत्मरंजन के साथ 'म्यूज़िक फ़ॉर द सोल' प्रस्तुत करेंगी। 6 दिसंबर को द महाराज ट्रायो 'अनटच्ड म्यूज़िक ऑफ़ बनारस' पेश करेगा। उसके बाद द आह्वान प्रोजेक्ट के साथ 'ऐ कबीर तुम कहाँ हो? : म्यूज़िक एंड म्यूज़िंग्स' होगा। दोपहर के सत्रों में लोग कबीर की कविता, विचारों और आज के समय में उनकी अहमियत से जुड़ सकेंगे। 5 दिसंबर को 'मन लागो रे : काशी के निर्गुण कवि' में लिंडा हेस संजॉय रॉय से बातचीत करेंगी। इसमें यूसरा नक़वी के गीत भी होंगे।

6 दिसंबर को वेदांत भारद्वाज 'उड़ जाएगा हंस अकेला – द फ़्लाइट बैक होम' पेश करेंगे। इसके बाद पुरुषोत्तम अग्रवाल 'यूनीक, बट नॉट अलोन' प्रस्तुत करेंगे। शाम ढलते ही शिवाला घाट पर फ़ेस्टिवल का सांध्यकालीन संगीत कार्यक्रम होगा, जिसमें कबीर से प्रेरित कई स्वर और परंपराएँ एक साथ सुनने को मिलेंगी। 5 दिसंबर को पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया 'सॉन्ग्स ऑफ़ द फ़ॉर्मलेस : कबीर वाणी एंड निर्गुण भजन' पेश करेंगे। इसके साथ पपेटशाला परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स की कठपुतली प्रस्तुति होगी, और शाम को पद्मश्री अरुणा साईराम का संगीत कार्यक्रम होगा। 6 दिसंबर को फ़कीरा 'फ़कीरनामा' पेश करेंगे। पपेटशाला परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स की एक और प्रस्तुति होगी, और वासु दीक्षित कलेक्टिव 'इलेक्ट्रो-कबीरा' के साथ संगीत समारोह का समापन होगा।

क्या बोले आयोजक

टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजॉय के. रॉय ने कहा, "महिंद्रा कबीरा फ़ेस्टिवल संगीत और संवाद के ज़रिए कबीर की कविता और दर्शन को ज़िंदा करता है। 10वाँ संस्करण साझा यादों का उत्सव है। यह हमें कबीर की लगातार बदलती व्याख्याओं को जानने का मौक़ा भी देता है, जिनके शब्द पीढ़ी-दर-पीढ़ी हमसे बात करते हैं।"

महिंद्रा समूह के वाइस प्रेसिडेंट एवं कल्चरल आउटरीच के प्रमुख जय शाह ने कहा, "महिंद्रा कबीरा फ़ेस्टिवल ने बीते दस सालों में एक अलग सांस्कृतिक मंच खड़ा किया है, जो संगीत, कला और संवाद के माध्यम से कबीर के दर्शन को नए दर्शकों तक पहुँचा रहा है। महिंद्रा में हम भारत की सांस्कृतिक विरासत और उन कलाकारों का साथ देने में यक़ीन रखते हैं जो इन परंपराओं को ज़िंदा रखे हुए हैं। हमें इस सफ़र का हिस्सा होने पर गर्व है और हम फ़ेस्टिवल को अपने उद्देश्य पर क़ायम रहते हुए आगे बढ़ता देखने को उत्सुक हैं।"

क्या है यह फेस्टिवल

दस साल बाद महिंद्रा कबीरा फ़ेस्टिवल सिर्फ़ एक पड़ाव का नहीं, बल्कि एक समुदाय और कबीर की सदाबहार सीख पर बनी संगीत-यात्रा का जश्न मना रहा है। अपनी कहानी का हिस्सा रहे कलाकारों से फिर जुड़कर यह ऐतिहासिक 10वाँ संस्करण उन रिश्तों, संगीत परंपराओं और साझा यादों का सम्मान करता है जिन्होंने फ़ेस्टिवल को गढ़ा है। साथ ही दर्शकों के लिए नए अनुभव भी रचता रहता है। इसके केंद्र में कबीर का वही क्रांतिकारी, सबको अपनाने वाला और मेल-जोल को बढ़ावा देने वाला दर्शन है, जो धर्म, भाषा और परंपरा की सीमाओं से परे है और आज भी दुनिया में गूँज रहा है।

Updated on:
26 Nov 2026, 5:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दोनों संगठन सक्षम हैं, सभी एक ही दिशा में बढ़ रहे’, पल्लवी पटेल ने सपा-कांग्रेस सीट बटवारे पर किया किनारा; बिना हेलमेट के चलाई स्कूटी

देव दीपावली पर 11 नहीं, 21 लाख दीयों से जगमग हुए थे घाट, निगम के 250 कर्मचारियों ने संभाली कमान, तुरंत ही कर डाली सफाई

55 दिनों में 120 डेंगू पीड़ित! काशी में तीन गुना बढ़ी रफ्तार, प्लेटलेट्स की डिमांड भी दोगुनी

वाराणसी के अधिवक्ता के परिचित पर गाजीपुर में फायरिंग! शादी समारोह में शामिल होने गए थे, बाइक व कार सवार बदमाशों ने की वारदात

ठंड व कोहरे की मार: दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनें लेट, वाराणसी स्टेशन पर परेशान दिखे यात्री