वाराणसी

पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने बनारस आ सकती है ममता बनर्जी

पीएम को उनके संसदीय सीट पर घेरने की कवायद, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2019, 12:18 PM IST
PM Narendra Modi and Mamata Banerjee
PM Narendra Modi and Mamata Banerjee

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी को उनके संसदीय सीट बनारस में घेरने की विरोधी दलों ने कवायद शुरू कर दी है। भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर ने पहले ही बनारस से चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें आमंत्रण दिया जाता है तो वह बनारस आकर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार कर सकती है।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस ने ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की, राजा भैया के गढ़ में इस दिग्गज नेता को बनाया प्रत्याशी


बीजेपी के विरोधी दलों ने पीएम मोदी को खास कारण से घेरने की तैयारी की है। लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम नरेन्द्र मोदी देश भर में 100 से अधिक जनसभा करेंगे। पीएम मोदी की लहर के सहारे ही बीजेपी ने सत्ता में वापसी का सपना देखा है। बीजेपी को लगता है कि पीएम मोदी देश भर में जितनी रैली करेंगे। पार्टी को उतना अधिक फायदा मिलेगा। विपक्षी दल भी बीजेपी की इस रणनीति को जानते हैं इसलिए उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को उनके संसदीय क्षेत्र में ही घेरने की रणनीति बनायी है। विपक्षी दलों को लगता है कि बनारस में घेरने से पीएम मोदी को देश के अन्य राज्यों में रैली करने का कम मौका मिल पायेगा। इसके चलते भी पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों की घेराबंदी तेज हो गयी है।
यह भी पढ़े:-भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर ने पीएम मोदी के खिलाफ लड़ा चुनाव तो इस दल को उठाना पड़ सकता नुकसान

भीम आर्मी चीफ के बाद ममता बनर्जी बनारस आने का तैयार
भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बनारस आने को तैयार है। चन्द्रशेखर ने पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लडऩे की बात कही है जबकि पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने के लिए ममता बनर्जी बनारस आ सकती है। ऐसे में बनारस का चुनाव सबसे दिलचस्प हो सकता है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली मुख्तार अंसारी ने उड़ायी थी बीजेपी के इस दिग्गज नेता की नीद, भगवा दल में मच गयी थी खलबली

गठबंधन के तहत सपा के खाते में आयी बनारस संसदीय सीट
अखिलेश यादव व मायावती ने यूपी में गठबंधन किया है और गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे में बनारस सीट सपा के खाते में आयी है। राहुल गांधी ने बनारस को ध्यान में रखते हुए ही प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान सौंपी है। प्रियंका गांधी भी प्रयागराज से गंगा के रास्ते बनारस आने वाली है। शिवपाल यादव व राजा भैया की पार्टी भी बनारस से प्रत्याशी उतार सकती हैं। ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए चुनावी जीत आसान नहीं होने वाली है।
यह भी पढ़े:-इस आयोजन ने सीएम योगी आदित्यनाथ की बढ़ायी ताकत, कर सकते हैं ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार

Published on:
Also Read
View All
‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी

वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य