वाराणसी

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

भाई की ससुराल आते जाते युवती को युवक से हो गया था प्यार

less than 1 minute read
Apr 14, 2019
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में फूलपुर थाना क्षेत्रांतर्गत एक गांव की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार का मामला सामने आया है। किशोरी ने इस संबंध में थाने पर तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।


किशोरी के मुताबिक थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी राहुल पटेल नामक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। किशोरी के मुताबिक जब उसने शादी के लिए उस पर दबाव बनाया तो उसने शाद करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।


किशोरी के मुताबिक राहुल के भाई की शादी उसके पड़ोस में दो साल पहले हुई थी। भाई के ससुराल आते जाते राहुल और उसके बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इस बीच करीब दो साल तक राहुल ने शादी का झांसा देखर उसका शारीरिक शोषण किया। वहीं इस मामले में फूलपुर पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Updated on:
14 Apr 2019 01:50 pm
Published on:
14 Apr 2019 01:49 pm
Also Read
View All