
वाराणसी. पुलवामा में आंतकी घटना से देश भर में गुस्से का माहौल है। देशवासी एक जवान के बदले दुश्मनों के 10 सिर मांग रहे हैं। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा शहीद सीआरपीएफ जवान रमेश यादव के चौबेपुर के तोफापुर स्थित आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बातचीत में कहा कि शहादत का कोई मुआवजा नहीं होता है। प्रदेश सरकार की जितनी शक्ति थी उतना प्रयास किया गया है, अभी प्रयास छोटा है आगे जो होगा वह भी मदद की जायेगी।
यह भी पढ़े:-शहीद के भाई के साथ हुआ ऐसा कि केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा को हाथ जोड़ कर मांगनी पड़ी माफी
केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पुलवामा की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है यह कायराना कृत्य है, पूरा देश स्तब्ध है। बहादुर जवानों के साथ पूरा देश खड़ा है। मीडिया ने पूछा कि पुलवामा की घटना को लेकर देश में आक्रोश है और केन्द्र सरकार किस तरह से इस घटना का बदला लेगी। मनोज सिन्हा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि समय, जगह सेना तय करके कार्रवाई होगी। इससे साफ हो जाता है कि साजिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इससे अधिक प्रतिक्रया देने की आवश्यकता नहीं है इस समय शहीदों को श्रद्धांजलि व उनके परिवार को सहयोग करने की जरूरत है। जवाबी कार्रवाई के लिए लोगों को इंतजार करना चाहिए। जिला प्रशासन के अधिकारी के चलते शहीद रमेश यादव अपने भाई के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाये प्रश्र पर कहा कि इसकी मुझे जानकारी नहीं है यदि ऐसा हुआ है तो आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-पिता का बड़ा आरोप, कहा बिना मेरी अनुमति से किया जा रहा शहीद बेटे का अंतिम संस्कार, गांव वालों ने की नारेबाजी
जिला प्रशासन के चलते सरकार की हुई किरकिरी
शहीद रमेश यादव के अंतिम संस्कार में उनका भाई राजेश यादव के समय से नहीं पहुंचने पर यूपी सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। भाई के इंतजार में शहीद के शव का अंतिम संस्कार करने में विलंब हुआ है। इसको लेकर केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ने हाथ जोड़ कर सभी से माफी मांगी थी।
यह भी पढ़े:-CRPF के शहीद जवान ने डेढ़ साल के बेटे से कहा था, ड्यूटी से आने के बाद करवाऊंगा इलाज