वाराणसी

मनोज तिवारी ने राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, दिया यह बयान

कहा लोकसभा चुनाव 2019 से पहले शुरू हो जायेगा राम मंदिर का निर्माण, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2018, 6:32 PM IST
Manoj Tiwari
Manoj Tiwari

वाराणसी. बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बुधवार को बनारस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोजा है। मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देना चाहिए। पीएम क चलते ही हिन्दू विरोधी रहे कांग्रेस अध्यक्ष अब हिन्दू शब्द बोलते हैं। दिल्ली के आश्रय गृह से गायब हुई लड़कियों वाले प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार गैरजिम्मेदार है हर बात रप बीजेपी व अधिकारियों पर आरोप लगाते हैं।
यह भी पढ़े:-संकट मोचन को बम से उड़ाने की धमकी पर मनोज तिवारी का बयान, कहा काशी ऐसी गीदड़ भभकी से डरने वाली नहीं

राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष के कुंभाराम योजना को कुंभकरण बोलने पर मनोज तिवारी ने जमकर हमला बोला। कहा कांग्रेस के लोग मानसिक रुप से दिवालिया हो गये हैं। ऐसे लोग देश की सत्ता संभालने का सपना कैसे देखते हैं। कुंभकरण योजना बालने पर लोगों ने टोका तो भी उन्हें गलती का एहसास नहीं हुआ और मुंह से सॉरी तक नहीं निकला। यह लोग वास्तव में कुंभकर्णी लोग है। राहुल गांधी के जनेऊ दिखाने व हिन्दू शब्द लेकर पीएम पर हमला बोलने पर कहा कि कम से कम उनके मुंह से हिन्दू शब्द तो निकल गया। इसके लिए पीएम नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद कहना चाहिए। पीएम ने ऐसे हिन्दू विरोधी लोगों को धर्म के रास्ते पर लाया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए बनायी है योजना, सूची में शामिल हो गया बीजेपी विधायक व मेयर का नाम

दिल्ली के आश्रय गृह से गायब हो गयी 9 बेटियां
मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के आश्रय गृह से 9 बेटियों के गायब होने का भी मुद्दा उठाया। कहा कि बाबा विश्वनाथ व संकट मोचन से प्रार्थना करुंगा की उन बेटियों को सकुशल ले लाये। जिनके उपर बेटियों के रक्षा की जिम्मेदारी है उन लोगों को भी सद्बृद्धि आये कि उनकी रक्षा कर सके। बेटियों की रक्षा की जिम्मेदारी वहां के सीएम अरविंद केजरीवाल की है। आश्रय स्थल से बेटियों के गायब होने के प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की गयी है। अरविंद केजरीवाल की सरकार गैर जिम्मेदार है आप हर बात पर बीजेपी या अधिकारी पर आरोप लगाते हैं आप किस लिए चुने गये हो। अरविंद केजरीवाल अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। आप के लोग खुद ही बेटियों के अस्मत लूटने में लगे है। एक बेटी ने अपने शोषण की शिकायत सीएम से की थी तो अरविंद केजरीवाल ने समझौता करने की बात कही थी इसके बाद लड़की ने आत्महत्या कर ली थी।
यह भी पढ़े:-बेहद खास होता है यहां का खाना, साथ में होगी महिला तभी मिलेगा प्रवेश

अयोध्या में राम मंदिर बनने के प्रश्र पर कहा कि हम संकट मोचन मंदिर में दर्शन करने आये हैं। आतंकवादियों को चुनौती देते हुए कहते हैं कि उनके बिल में जाकर आतंकवादियों को मारेंगे। राम मंदिर हमारी दिल की आस्था का विषय है और जब हम लोकसभा चुनाव २०१९ का वोट मांगने के लिए निकलेंगे। उस समय तक राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका होगा।
यह भी पढ़े:-हर्ष फायरिंग रोकने के लिए लॉन में लगाये सीसीटीवी कैमरे, बारात में सड़क पर हुई अतिशबाजी तो होगी विधिक कार्रवाई

Published on: