
वाराणसी. सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी को यूपी के बाहर खड़ा करने के लिए जमकर मेहनत की थी। मुलायम सिंह यादव की देन थी कि सपा ने वर्ष 2003 में मध्यप्रदेश में सात सीटे जीत कर सभी को चौका दिया था। अखिलेश यादव ने भी सपा की ताकत बढ़ाने के लिए एमपी, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में पार्टी के प्रत्याशी उतारे थे लेकिन एक ही सीट पर जीत मिल पायी है। इसके विपरित बसपा ने पिछली बार चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए अच्छा प्रदर्शन करते हुए सपा को पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़े:-ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में नहीं मिलेगा किसी दल को बहुमत, इस नेता की बनेगी सरकार
मुलायम सिंह यादव ने एक बार सार्वजनिक मंच से कहा था कि उनके कार्यकाल में सपा का अन्य प्रदेश में विस्तार हुआ था लेकिन अखिलेश यादव इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सपा ने मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में अपने प्रत्याशी उतारे थे। सपा ने मध्यप्रदेश की बिजवार सीट जीत कर किसी तरह अपनी इज्जत बचायी है। मध्यप्रदेश में सपा ने गोडवाना गणतंत्र पार्टी से समझौता किया था और 52 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। जबकि छत्तीसगढ़ में सपा के 17 प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी जीत नहीं पाये। राजस्थान में सपा ने पांच प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन एक भी प्रत्याशी को जीत नहीं मिली। वोट प्रतिशत की बात की जाये तो छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में सपा को 0.2 प्रतिशत ही वोट मिले है राजस्थान में भी यही स्थिति रही है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में 15, राजस्थान में चार व छत्तीसगढ़ में 10 जनसभा की थी। इसके विपरित बसपा ने छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था और छत्तीसगढ़ में बसपा ने दो सीटे जीती थी। बसपा ने राजस्थान में छह सीटे जीती है जबकि पिछले चुनाव में दो ही सीट मिली थी। मध्यप्रदेश में बसपा को दो सीट मिली है। आंकड़ों से साफ हो जाता है कि सपा से बहुत आगे बसपा निकल चुकी है। यदि बसपा इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो सपा से बहुत आगे निकल जायेगी।
यह भी पढ़े:-इंटरनेशनल छात्रावास में रहते हैं विदेशी छात्र, इस विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लामा भी डालते हैं वोट
सपा को बड़ा सपना पूरा नहीं हो पायेगा
सपा ने अन्य प्रदेशों में अपना विस्तार करके राष्ट्रीय पार्टी बनने का सपना देखा था जो इस चुनाव में पूरा नहीं हो पाया है। अखिलेश यादव भले ही एक सीट पर मिली जीत पर खुशी मना रहे है लेकिन सच्चाई यह भी है कि सपा ने मुलायम सिंह यादव वाला जादू नहीं दोहरा पायी। बसपा ने अपनी ताकत बढ़ा दी है जिसका नुकसान सपा को भी उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-जानिए उस सीट का परिणाम, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजरंग बली को बताया था दलित
तो फिर सपा से अधिक सीट बसपा को मिलनी तय है
यूपी में पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह को चुनावी पटखनी देने के लिए महागठबंधन होने वाला है। राहुल गांधी ने अपनी ताकत बढ़ा कर कांग्रेस की स्थिति मजबूत कर ली है। बसपा ने भी दिखा दिया है कि वह अकेले की कही से चुनाव जीत सकती है। इस लड़ाई में अखिलेश यादव सबसे अधिक पिछड़ते जा रहे हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि महागठबंधन होने पर यूपी में सबसे अधिक सीट बसपा को मिलेगी। यदि ऐसा हुआ तो यूपी चुनाव 2022 में सपा का वापसी करना कठिन हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-BJP की हार से जुड़ा मंगल का कनेक्शन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बतायी थी हनुमान जी की जाति