वाराणसी

बीजेपी की मेयर का बड़ा ऐलान, वंदे मातरम के साथ होगी सदन की शुरूआत

अच्छी बात होती है भारत माता की जय बोलना, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2017, 5:21 PM IST
बीजेपी की मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल
BJP Mayor Smt. Mridula Jaiswal

वाराणसी. बीजेपी की मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद कहा कि वंदे मातरम के साथ ही सदन की शुरूआत की जायेगी। हम सभी भारत के वासी हैं और काशी भी भारत में आता है ऐसे में सभी को भारत माता की जय बोलना चाहिए।
यह भी पढ़े:-बीजेपी मेयर ने संस्कृत में शपथ लेकर बदल दिया नगर निगम का इतिहास



मीडिया से बातचीत में मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल ने कहा कि काशी में जितनी समस्या है उसका समाधान किया जायेगा। पिछली बार सदन नहीं चल पाने पर मेयर ने कहा कि यह सभी को पता है कि किस कारण सदन नहीं चल पाया था हम सदन को नियमित चलाने के लिए सभी सभासदों का सहयोग लेंगे। उन्होंने कहा कि काशी सभी लोगों की है इसलिए सभी के सहयोग से विकास किया जायेगा। मीडिया ने जब पूछा कि अन्य जिलों के नगर निगम में वंदे मातरम गाने का अनिवार्य किया गया है इस पर श्रीमती मृदुला जायसवाल ने कहा कि यहां भी वंदे मातरम के साथ सदन की शुरूआत होगी। इसके बाद आगे का देखा जायेगा।
यह भी पढ़े:-VDA की सबसे बड़ी कार्रवाई, होटल रमाडा पर चला बुलडोजर

नगर निगम में नहीं होगी संसाधन की कमी
मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल ने कहा कि नगर निगम में संसाधन की कमी नहीं होगी। शहर में कूड़े का ढेर, खराब होती रेटिंग आदि पर कहा कि सभी लोग मिल कर कार्य करेंगे और शहर के चमकाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। मेयर ने कहा कि काशी के लोगों को सारी सुविधा दिलाने के लिए जो भी संघर्ष करना होगा वह किया जायेगा। नगर निगम में संघर्ष करने ही आयी हूं।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखे पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कैसा रहा नगर निगम का शपथ ग्रहण समारोह

नगर आयुक्त बताये कि कहां पर चलेगा सदन
नगर निगम के सदन में नये भवन का निर्माण चल रहा है मीडिया ने जब मेयर से पूछा कि सदन कहा पर चलेगा तो उन्होंने नगर आयुक्त को आगे कर दिया। नगर आयुक्त नितिन बंसल ने कहा कि सदन के लिए सांस्कृति संकुल सहित अन्य जगहों को देखा गया है इस पर सभी लोग मिल कर अंतिम निर्णय लेंगे।
यह भी पढ़े:-बीजेपी को झटका, मेयर ने ली दूसरे पद की शपथ

Published on: