
वाराणसी. केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को बड़ालालपुर स्थित व्यापार, सुविधा केन्द्र व शिल्प संग्रहाल में आयोजित सुक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम सहयोग कार्यक्रम में देश की अर्थव्यवस्था की खुल कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे तेज गति से भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। भारत 2040 तक दुनिया की सुपर इकनॉमी बन जायेगा। गृहमंत्री ने नीरव मोदी व मेहुल चौकसी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। कहा कि नीरव मोदी व मेहुल चौकसी जैसे लोग उद्यमिता व राजनीतिकरण के चलते ही पैदा होते हैं।
यह भी पढ़े:-राज्यपाल राम नाइक का यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान, मायावती व अखिलेश को मिला बड़ा मौका
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। पिछले साढ़े चार साल की बात की जाये तो हम विश्व के प्रमुख 10 देशों में 9 स्थान पर से छठे स्थान पर आ गये। एक साल के अंदर फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच जायेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया में करोबारी सुविधा देने में भारत 142 से 77 वें स्थान पर पहुंच गया है। देश का आर्थिक तंत्र मजबूत होगा तो सभी सेक्टर को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इस समय 2.5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है जो आने वाले 8 से 10 साल में पांच ट्रिलियन डालर हो जायेगी। अगामी दस साल तक हम टॉप थ्री देश में होंगे और 40 साल में दुनिया की सुपर इकॉनामी मन जायेंगे।
यह भी पढ़े:-रावण को बताया भगवान विष्णु का द्वारपाल और कर डाली PhD, मिली डिग्री
बिना किसी की पैरवी पर ही मिलेगा उद्यमियों को लोन
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उद्यमियों को बिना किसी पैरवी के ही बैंक से लोन मिलेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने बैंक से लोन लेने के लिए राजनीतिक पैरवी की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। पिछली सरकारों में राजनीतिक पैरवी से ही लोन मिलता था जिसके चलते नीरव मोदी व मेहुद चौकसी जैसे लोग पैदा हुए थे। भारत तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपना डंका बजा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मात्र 4.5 साल के समय में ही जो चमत्कार किया है उससे देश में तेजी से बदलाव हो रहा है। सारी व्यवस्था में पारदर्शिता आयी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि जीएसटी को लेकर व्यापारियों व जनता को समस्या आती है तो जीएसटी में और संशोधन किया जायेगा। इस अवसर पर जिले के प्रभारी व नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक रवीन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह, एमएलसी अशोक धवन, एमएलसी डा.चेतनारायन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-JHV मॉल डबल मर्डर केस का मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार, तीन फरार बदमाशों की तलाश जारी