
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बताया कि कैसे अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने 25 नवम्बर को अयोध्या में होने वाली धर्म सभा को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव के बयान से खुश हुई बीजेपी, शिवपाल यादव को भी होगा फायदा
क्वींस कॉलेज में विशेष स्वच्छता जागरूकता रैली में भाग लेने के बाद नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया के प्रश्रों का जवाब दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बने। यह जनभावना कहती है। मैं समझता हूं कि २५ नवम्बर को अयोध्या में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है जिससे किसी को आशंका नहीं होना चाहिए। किसी प्रकार की घटना नहीं हो रही है। मेरा मानना है कि किसी को भी मीटिंग करने का अधिकार है। धर्म सभा करने का अधिकार है भारत के संविधान ने लोगों को यह स्वतंत्रता दी है उन्होंने सार्वजनिक घोषणा करके धर्म सभा का आयोजन किया है। इसमे गलत कुछ भी नहीं है। धार्मिक भावना का जितना प्रचार-प्रसार होता है उससे हम कुरीति से बचते हैं। मीडिया ने जब पूछा कि बीजेपी राम मंदिर बनाने की कवायद करेगी। इस पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हम लोग जब से सत्ता में आये हैं हम कानून पाबंद लोग है। हर तरीके से चाहते हैं कि कानून की रक्षा हो। हम लोग कानून को हाथ में नहीं लेना चाहते हैं लेकिन जनभावना कहती है कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। बीजेपी विधायक का मंदिर बनाने के लिए कानून हाथ में लेने के प्रश्र पर कहा कि हम चाहते हैं कि कानून से ही मंदिर बने।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस के दिग्गज नेता ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी साधा निशाना
स्वच्छता को लेकर आ रही लोगों में जागरूकता
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि स्वच्छता की अलख जगाने का काम काशी से ही शुरू होगा। काशी के लोगों ने पीएम नरेन्द्र मोदी को सांसद बनाया। सारे देश ने उन्हें पीएम बनाया। यह देश की सांस्कृतिक राजधानी है। यहां के लोग एक मॉडल सिटी के रुप में बनारस को देखते हैं। हम स्वच्छता के माध्यम से बताना चाहते हैं कि केवल इंदौर व भोपाल नहीं। यूपी के शहर भी यह जज्बा रखता है कि हम भी स्वच्छता के क्षेत्र में एक नम्बर पर आये। स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के पहले स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया है। स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में जिसका वार्ड अव्वल होगा। उसे 23 दिसम्बर को जिला स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। उन्हें विशेष पैकेज भी दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त नगर निगम वार्ड में और अच्छा प्रदर्शन करता है तो २५ दिसम्बर को लखनऊ में सीएम योगी द्वारा सम्मानित किया जायेगा। सरकारी का उद्देश्य स्वच्छ वातारण बनाना है। सभी लोगों ने गंदगी खत्म करने की शपथ ली है और सभी मिल कर बनारस को स्वच्छता में नम्बर वन बनायेंगे।
यह भी पढ़े:-कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक