वाराणसी

सरेराह स्कूल बस में घुसकर युवकों ने बच्चों को पीटा

छात्र-छात्राओं की पिटाई करते हुए 11वीं के छात्र शशांक पांडेय को पूछने लगे
2 min read
Sant atulanand convent school
संत अतुलानंद

वाराणसी. कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित मिंट हाउस इलाके में गुरुवार को दर्जन भर बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने दिनदहाड़े सरेराह संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल की बस में घुसकर उसमें मौजूद छात्र-छात्राओं की पिटाई करते हुए 11वीं के छात्र शशांक पांडेय को पूछने लगे। शशांक के मिलने पर उसे नीचे उतार कर जमकर पीटा।

घटना दिन में 11 बजे हुई। शशांक को क्यों मारा-पीटा गया, इस बारे में वह कुछ नहीं बता सका। इस दौरान लगभग आधा घंटे तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग सहमें नजर आए। स्कूल प्रबंधक राहुल सहमें नजर आए। स्कूल प्रबंधक राहुल सिंह की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

स्कूल बस के चालक नथुनी प्रसाद और परिचालक कमलेश ने बताया कि जैसे ही मिंट हाउस क्षेत्र में बस रूकी, 12 से 15 की संख्या में नकाबपोश बदमाश अंदर घुस आए। बस में घुसने के साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को अंधाधुंध पीटना शुरू कर दिया और पूछने लगे कि रथयात्रा से बस से आने वाला शशांक पाण्डेय कौन है।

दहशतजदा बच्चों रोते-चीखते रहे लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा और शशांक के मिलने पर उसे बस से खींचकर पीडब्ल्यूडी कॉलोनी जाने वाली सड़क ले गए और उसे जमकर मारा-पीटा। इलाकाई लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर बाइक स्टार्ट कर भाग निकले।

यह भी पढ़ें- पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को मिली एक और सौगात, दुबई भेजी गयी हरी मिर्च व मटर

सभी की बाइक की नम्बर प्लेट पर कपड़ा बंधा हुआ था। एक की बाइक का नंबर प्लेट का कपड़ा गिर गया तो उसकी जानकारी कैंट पुलिस को दी गई है।

Published on:
22 Dec 2017 07:47 am
Also Read
View All
कार सवार युवक ने वाराणसी में 10 हजार के विवाद में 3 को मारी जोरदार टक्कर, एक नहीं तीन बार कुचलने का प्रयास, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

मंदिर में की शादी, वाराणसी में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे युवक, फिर चाकू गोदकर एक ने की दूसरे की हत्या

सावन में विश्वनाथ धाम में प्लास्टिक का लोटा प्रतिबंधित, सात द्वार से होगा कांवड़ियों का प्रवेश, एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन की व्यवस्था

सावन में काशी आने वाली महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था, फीडिंग और अलग से ठहरने का इंतजाम, अमानती घर की भी सुविधा

गाय को राष्ट्रमाता का मिले दर्जा, संतों ने वाराणसी में डीएम कार्यालय का किया घेराव, बुलडोजर से 5 लाख हस्ताक्षर वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे