वाराणसी

जब कोर्ट ने दिखायी सख्ती तो व्हील चेयर पर पहुंचे माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह

गैंगस्टर मामले में दर्ज किया गया आरोपी का बयान, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2018, 7:18 PM IST
MLC Brijesh Singh
MLC Brijesh Singh

वाराणसी. कोर्ट ने जब सख्ती दिखायी तो माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह को व्हील चेयर पर आना पड़ा। सोमवार को विशेष न्यायधीश (गैंगस्टर कोर्ट) राजीव कमल पांडेय की अदालत में बृजेश सिंह को पेश किया गया। कोर्ट में बृजेश सिंह के अलावा उनके भाई हृदय नारायण सिंह उर्फ हरि सिंह का बयान दर्ज किया है। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी मुकर्रर की है।

माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह को बीएचयू के ट्रामा सेंटर से एम्बुलेंस के जरिए लाया गया था। बृजेश ङ्क्षसह को व्हील चेयर पर आने की सूचना पर कचहरी परिसर में लोगों की भीड़ लग गयी थी। कोर्ट में पेशी के बाद बृजेश सिंह को फिर से ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि बृजेश सिंह पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान है, जिसके चलते सिकरौरा नरसंहार मामले में चल रही सुनवाई पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इसके चलते कोर्ट ने सख्ती दिखायी है और निर्देश दिया है कि बृजेश सिंह चल नहीं पा रहे हैं तो उन्हें व्हील चेयर पर ही अदालत में लाया जाये। कोर्ट का आदेश मानते हुए बृजेश सिंह को व्हील चेयर पर ही लाया गया।
यह भी पढ़े:-अखिलेश ने साधा एक तीर से दो निशाना, बैकफुट पर बीजेपी

IMAGE CREDIT: Patrika

चौबेपुर पुलिस ने लगाया है बृजेश सिंह व उनके भाई पर गैंगस्टर
चौबेपुर पुलिस ने 1995 को बृजेश सिंह व उनके भाई हृदय नारायण सिंह उर्फ हरि सिंह पर गैंगस्टर लगाया है और इसी मामले की सुनवाई के लिए बृजेश सिंह कोर्ट पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दाखिल गैंगचार्ट में विभिन्न मुकदमों को दर्शाया गया है। मुकदमे में तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत अन्य गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं और अब आरोपियों के बयान दर्ज हो रहे हैं। कोर्ट ने आरोपियों को सफाई में साक्ष्य देने का अवसर देते हुए 12 फरवरी को सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की है। खास बात है कि इसी अदालत में 6 फरवरी को सिकरौरा नरसंहार मामले की सुनवाई होनी है, जिसमे भी बृजेश सिंह को व्हील चेयर पर ही अदालत आना पड़ेगा।
यह भी पढ़े:-जेल में हो रहा खेल, सपा के बाद सीएम योगी सरकार भी हुई फेल

Published on: