वाराणसी

बीजेपी सांसद ने सीएम योगी के मंत्री पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, पत्र मिलने से मचा हड़कंप

ओमप्रकाश राजभर के बाद फिर बीजेपी सांसद ने यूपी सरकार के मंत्री पर लगाया आरोप, सीएम से मामले की जांच करा कर कार्रवाई की मांग
2 min read
May 09, 2018
cm yogi
UP CM Yogi Adityanath

वाराणसी. बीजेपी के सांसद ने सीएम योगी के मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बकायदे सीएम योगी के नाम पर पत्र लिखा है और मामले की जांच करके कार्रवाई करने की मांग की है। बीजेपी सांसद का पत्र तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओमप्रकाश राजभर के बाद अब बीजेपी सांसद भी यूपी सरकार के मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत करने लगे हैं।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा गठबंधन में तय हुआ प्रत्याशी बनाने का फार्मूला , उड़ी बीजेपी की नींद


IMAGE CREDIT: Patrika

घोसी से बीजेपी के सांसद हरिनरायन राजभर ने ही सीएम योगी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के मंत्री एंव अधिकारियों द्वारा बाल विकास एंव पुष्टा आहार के नाम पर आम लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। अनियमित तरीके से कुछ खास लोगों को टेंडर दिया जा रहा है। सांसद ने शिकायती पत्र में बिन्दुवार अपनी बात लिखी है। उन्होंने कहा कि जनपद मऊ में जांच करने पता चला है कि पिछले १० माह से बाल विकास एंव पुष्टाहार के नाम पर पौष्टिक आहार की सप्लाई नहीं की जा रही है जबकि माननीय उच्चतम न्यायालय ने यह निर्देश दिया है कि एक दिन भी सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए। सांसद ने शिकायती पत्र में कहा कि प्राइमरी स्कूल के बच्चों को दिये जाने वाले शूज एंव मोजे में भारी अनियमिता भी विभाग के मंत्री द्वारा किया जा रहा है। मंत्री के काफी नजदीकी लोगों को ही फायदा पहुंचाया जा रहा है। जबकि यह योजना गरीबों व आम लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनायी गयी है लेकिन योजना का इतना दुरुप्रयोग किया जा रहा है कि सरकार की छवि धूमिल हो रही है। सांसद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मामले की जांच करके कार्रवाई करने की मांग की है।

सांसद के पत्र के बाद से निशाने पर आयी बेसिक शिक्षा मंत्री
सांसद के पत्र के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल निशाने पर आ गयी है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यकाल में भी पुष्टाहार व बच्चों के ड्रेस व बैक को लेकर अनियमिता बतरने का आरोप लगा था जिसको लेकर बीजेपी ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला था अब बीेजेपी सांसद हरिनरायन राजभर ने ही सीएम योगी के मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया है अब देखना है कि यूपी सरकार इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया का बड़ा रुतबा, मिला बड़ा पुरस्कार

Published on:
09 May 2018 01:45 pm
Also Read
View All
गरीबी और बीमारी को तांत्रिक ने बताया ‘ऊपरी साया’: वाराणसी में घर बुलाकर हुई हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

विभाजन विभीषिका पर बीजेपी का मौन जुलूस, काशी में स्वतंत्र देव सिंह बोले- आजादी के पहले भी कांग्रेस करती थी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति

मानसून में बारिश की कमी से बेहाल बनारस, घटने लगा गंगा नदी का जलस्तर, शुरू हुआ नाव का संचालन

फेस स्कैन होते ही बेनकाब होंगे संदिग्ध, हलचल होते ही एक्टिव होगा एआई सिस्टम, लंदन-दुबई की तर्ज पर वाराणसी एयरपोर्ट

‘राम काल्पनिक’ टिप्पणी केस में राहुल गांधी की ओर से जवाब दाखिल, वाराणसी कोर्ट में वकील हुए पेश; 16 सितंबर को अगली सुनवाई