
वाराणसी. सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी ने हमेशा तीन चीजों से दूरी बनायी थी। दुश्मन व पुलिस कभी सुपारी किंग का सुराग तक लगा नहीं पाये थे। पुलिस एनकाउंटर से सुपारी किंग ने बड़ा सबक सीखा था। खास लोगों को भी पता नहीं चलता था कि बजरंगी क्या करने वाला है। वर्षों से दुश्मन बरजंगी की हत्या करने की साजिश रच रहे थे लेकिन पहले कभी सफलता नहीं मिल पायी थी।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी करने वाला था पलटवार, पहले ही मौत देकर बचायी अपनी जान
मुन्ना बजरंगी ने दर्जनों हत्या की थी इसके बाद भी जरायम की दुनिया में २० साल से अधिक समय गुजार देना आसान नहीं होता है। मुन्ना बजरंगी ने जिस तरह ताबड़तोड ढंग से सनसनीखेज हत्या की थी, उसके चलते पुलिस लगातार मुन्ना बजरंगी को खोज रही थी इसके बाद भी बजरंगी का सुराग नहीं मिलता था। मोबाइल व मुखबिरी के चलते ही पुलिस को पहली बार 11 सितम्बर 1998 में मुन्ना बजरंगी की लोकेशन का पता चला था। पुलिस एनकाउंटर में बजरंगी को आधा दर्जन से अधिक गोली लगी थी। पुलिस ने उसे मृत मान लिया था लेकिन मुन्ना बजरंगी मौत को मात देते हुए अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया था। इसके बाद कुछ समय तक बजरंगी जेल में रहा था और जेल से बाहर निकला तो फिर गायब हो गया। २९ सितम्बर 2009 को दिल्ली पुलिस ने नाटकीय ढंग से मुन्ना बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया था उसके बाद बजरंगी कभी जेल से बाहर नहीं आ पाया। बागपत जेल में ही उसकी हत्या हो गयी।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी के बाद गैंग की कमान संभाल सकता है 50 हजार का इनामी, बृजेश सिंह को लगेगा झटका
तीन चीजों से बनाये रखी दूरी
पुलिस सूत्रों की माने तो मुन्ना बजरंगी ने शराब, शबाब व मोबाइल से हमेशा दूरी बनाये रखी थी। इन चीजों का बजरंगी को कभी शौक नहीं था। अपने पास मोबाइल नहीं रखता था। मोबाइल की जरूरत होती थी तो किसी गुर्गे से मोबाइल मंगवा कर वापस कर देता था। मोबाइल की दूरी के चलते बजरंगी को काफी समय तक सोशल मीडिया की जानकारी तक नहीं थी। दिल्ली पुलिस ने बजरंगी को जब से पकड़ा था उसके बाद से बजरंगी मोबाइल व सोशल मीडिया का उपयोग करने लगा था क्योंकि वह जानता था कि उसे अब अपनी लोकेशन छिपाने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़े:-बागपत जेल में पिस्टल पहुंचने पर भाई ने किया बड़ा खुलासा, कहा शेर था मुन्ना बजरंगी, कोई नहीं बचता
इन तीन चीजों से मिलती है अपराधियों की लोकेशन
शराब, शबाब व मोबाइल किसी भी अपराधी के लिए काल का सबब बनता है। इन तीनों चीजों से पुलिस व मुखबिरों को अपराधी की लोकेशन खोजने में आसानी होती है। मुन्ना बजरंगी इन तीनों चीजों से हमेशा दूर रहता था इसलिए पुलिस एनकाउंटर व जेल से आने के बाद सटीक मुखबिरी नहीं हो पायी थी। पुलिस को बजरंगी का लोकेशन पता भी चलता था तो इतनी सटीक जानकारी नहीं होती थी कि उसे पकड़ा जाये। इसका फायदा उठाते हुए बजरंगी हमेशा पुलिस से बच निकलता था।
यह भी पढ़े:-इस महिला को मिलेगी मुन्ना बजरंगी की विरासत, शमशान घाट पर हुआ खुलासा