वाराणसी

नवरात्रि में यहां मुस्लिम सजाते हैं मां दुर्गा का पंडाल, दर्शन को उमड़ती है भीड़

यहां मुस्लिम अपने हाथों से सजाते और विसर्जित करते हैं
less than 1 minute read
Durga puja
Durga puja

वाराणसी. नवरात्रि में हर जगह दुर्गापूजा मनाया जाता है। वहीं बनारस में भी दुर्गापूजा का बहुत महत्व है। हर जगह के भांति बनारस के हुकूलगंज में हर साल दुर्गा पूजा का पंडाल सजता है। लेकिन इस पंडाल को हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम अपने हाथों से सजाते और विसर्जित करते हैं।

बतादें कि वाराणसी के हुकूलगंज इलाके में जाति और धर्म के नाम पर कभी बंटवारा नहीं किया जाता। ये मानना है दुर्गा पंडाल अध्यक्ष आशिक कुरेशी का। जितने मन से हिंदू यहां कव्वाली के आयोजनों में आकर बैठते हैं, उतने ही दिल से मुसलमान भी दुर्गा पंडाल में आकर मां के आगे हाथ जोड़ते हैं।


कई साल से यहां नवरात्रि पर दुर्गा पूूजा के त्योहार को एक अलग तरीके से मनाने के लिए मुसलमान लोग हिंदुओं की मदद करता आ रहा है। इस पंडाल के अध्यक्ष हिंदु नहीं बल्कि मुसलमान हैं। इस पंडाल में दर्शन करने सिर्फ हिंदू ही नहीं आते, बल्कि अल्लाह के बंदे भी मां दुर्गा के दर्शन को आते हैं। आशिक कुरेशी हर साल मां दुर्गा की आराधना के लिए दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल सजाते हैं, मां को अपने हाथों से सजाते हैं।

Published on:
15 Oct 2018 02:20 pm