वाराणसी

दिल्ली के युवकों को काशी में गंगा में डूबने से बचाया एनडीआरएफ ने

वाराणसी में गंगा में डूबने का सिलसिला लगातार जारी है। खास तौर पर बाहरी लोगों का। मंगलवार को भी दो युवक दशाश्वमेध घाट के सामने उस पार गंगा में डूबने लगे। वो तो रुटीन विजिट पर रहे एनडीआरएफ की टीम ने उन्हें देख लिया और आनन-फानन में उन दोनों को बाहर निकाल लिया।
2 min read
Jun 21, 2022
दिल्ली के युवकों को गंगा में डूबने से बचाने में जुटी एनडीआरएफ टीम
दिल्ली के युवकों को गंगा में डूबने से बचाने में जुटी एनडीआरएफ टीम

वाराणसी. काशी में गंगा में डूबने का सिलसिला जारी है। वो भी बाहरी लोगों का। मंगलवार को भी प्राचीन दशाश्वमेध घाट के उस पार दो युवक नहाते-नहाते अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वो इन डूबते युवको को समय रहते एनडीआरएफ की टीम ने देख लिया आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर उन्हें बचा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दिल्ली के मूल निवासी हैं।

शुक्रगुजार हैं एनडीआरएफ के जिन्होंने बचाई जान

गंगा से सकुशल बाहर आने के बाद दिल्ली से आए बिट्‌टू ने बताया कि वो अपने मित्र विकास के साथ दर्शन-पूजन के लिए काशी आए थे। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा किनारे घाटों पर लोग योगाभ्यास कर रहे थे तो उन दोनों ने नाव कर उस पार जा कर स्नान का फैसला किया। बताया कि गंगा में उतर कर स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए। युवक ने कहा कि ऊपर वाले का शुक्रिया कि जब हम दोनों डूब रहे थे तभी एनडीआरएफ टीम ने हमें देखा और फौरन बचाव के लिए आगे आए और कुछ ही देर में बाहर निकाल लिया। बिट्‌टू ने कहा कि हम एनडीआरएफ के शुक्रगुजार हैं और ताजिंदगी रहेंगे।

रूटीन गश्त पर थे एनडीआरएफ के जवान

दरअसल जिस वक्त युवक गंगा में डूब रहे थे तब एनडीआरएफ के जवान रुटीन गश्त पर थे। एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन के इंस्पेक्टर विनीत सिंह टीम के साथ दशाश्वमेध घाट से मोटरबोट से गंगा में रूटीन गश्त पर थे। उसी दौरान गंगा पार रामनगर की ओर से कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी। उनकी आवाज सुन कर टीम तेजी से मौके पर पहुंची और आनन-फानन टीम के सदस्यों ने गंगा में छलांग लगा कर दोनों युवकों को बचा लिया।

जो तैरना नहीं जानते वो गहरे पानी में न जाय

घटना के बाद एनडीआएफ 11वीं बटालियन के इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने कहा कि नदी या बड़े जलाशय में स्नान करते वक्त हमेशा सतर्क रहना चाहिए। अगर तैरना नहीं जानते तो नदी या जलाशय तट से ज्यादा आगे नहीं जाना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

Published on:
21 Jun 2022 02:37 pm
Also Read
View All
पिशाच मोचन कुंड में डूबकर युवक की मौत, वाराणसी के मंडलीय अस्पताल से शव लेकर भागे परिजन, पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा

अखिलेश यादव के पोस्टर से गरमाई यूपी की शियासत, सपा कार्यकर्ताओं ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग, वाराणसी पुलिस कमिश्नर को दिया पत्रक

जिसने पत्नी को पढ़ाकर आबकारी में सिपाही बनाया, अब उसे ही दिखा रही नीचा, वाराणसी में ‘ज्योति मौर्या’ जैसा मामला

बस से नहीं सीधे एयरोंब्रिज से फ्लाइट तक जाएंगे यात्री, वाराणसी एयरपोर्ट पर मिलेगी खास सुविधा, जानें कैसी होगी व्यवस्था

‘हम तो तैयार हैं, जेल भेजो ना’, अजय राय ने सत्ता पक्ष पर उठाए सवाल