वाराणसी

National Masters Athletic Championship: बनारस की बहू नीलू ने 80मीटर हर्डल में नीलू ने जीता रजत

-National Masters Athletic Championship: दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं नीलू-वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन  
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Feb 2020, 6:21 PM IST
अंतर्राष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा
अंतर्राष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा

वाराणसी. काशी की बहू, हरफनमौला अंतर्राष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा को इंफाल में चल रही 41वीं National Masters Athletic Championship के तीसरे मुकाबले में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इससे पहले दो स्वर्ण जीत चुकी नीलू को वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए चुन लिया गया है।

80मीटर बाधा दौड़ में वाराणसी की नीलू मिश्रा ने शुक्रवार को रजत पदक (16.5 सेकंड) जीता। खुमान लम्पक स्टेडियम में नीलू फोटो फिनिश मुकाबले में असम की जुंथी मेहंदी से सेकंड के सौंवे हिस्से से पीछे रह गईं। तीसरे पर गोआ की दिव्या (18.1सेकंड) रहीं। वर्ल्ड मास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पार्किंस ने पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में यह नीलू का यहां तीसरा पदक रहा। इसके पूर्व वह 100मीटर व ऊंची कूद में स्वर्ण जीत चुकी है।

इस नेशनल चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर नीलू का चयन टोरंटो में जुलाई में होने वाले वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए हुआ है। पिछले कई साल से नीलू मिश्रा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी तिरंगा लहरा रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
श्रद्धालुओं के गले से लूटते थे चेन, बातों में उलझाकार गहनों पर करते थे हाथ साफ, वाराणसी पुलिस ने दक्षिण भारतीय गैंग के 14 सदस्यों को पकड़ा

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन पर अजय राय ने जताया आत्मविश्वास, कहा – ‘बीजेपी का होगा सफाया’

गलत दिशा से आई कार ने बाइक में मारी टक्कर, वाराणसी में फ्लाईओवर से नीचे गिरने से दवा कारोबारी की गई जान

देव दीपावली के दिन नहीं होंगे बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन, ऑनलाइन बुकिंग बंद, मंगला आरती का भी टिकट नहीं

एलबीएस एयरपोर्ट पर एलिवेटेड रोड का काम पूरा, टर्मिनल तक आसानी से पहुंच सकेंगे यात्री, जानें कब तक पूरा होगा विस्तारीकरण का काम