वाराणसी

चेतावनी के बाद भी लापरवाही, गंगा में जल पुलिस का सघन चेकिंग अभियान…सात नाविकों पर नामजद FIR, 11 नावें सीज

वाराणसी में बीते दिनों नाव की टक्कर में एक नाव के डूबने और उसमे बैठे लोगों के लाइफ जैकेट न पहनने के मामले के सामने आने के बाद वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

less than 1 minute read
Feb 20, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, गंगा में जल पुलिस का चेकिंग अभियान

वाराणसी में बीते दिनों नाव की टक्कर में एक नाव के डूबने और उसमे बैठे लोगों के लाइफ जैकेट न पहनने के मामले के सामने आने के बाद वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गंगा में सघन सर्च अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें

DJ पर ‘तमंचे पे डिस्को’ गाना, हाथ में पिस्टल और फिर गोली का धमाका… युवक की चली गई जान

दशाश्वमेध और भेलूपुर सर्किल में चला सघन चेकिंग अभियान

इस दौरान दशाश्वमेध और भेलूपुर सर्किल के थानों की पुलिस ने ACP गौरव कुमार और ACP डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में नाव और बोट की जांच किया।

गंगा में चेकिंग के दौरान नाव में अधिक सवारी और बिना लाइफ जैकेट के सवारी मिलने पर अस्सी चौकी प्रभारी रणजीत कुमार की तहरीर पर पांच FIR और दशाश्वमेध चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 3 FIR दर्ज की गई है।

अस्सी से नमो घाट की चेकिंग में चार नाविकों पर नामजद FIR

ACP गौरव कुमार ने बताया कि अस्सी से नमो घाट तक की गई चेकिंग और पवन साहनी निवासी सक्का घाट, थाना आदमपुर, राज मंदिर, थाना कोतवाली निवासी संतोष कुमार निषाद, शिवाला थाना भेलूपुर निवासी अतुल सहानी और नया महादेव, राजघाट थाना आदमपुर निवासी विकास सहानी पर BNS की धारा 282 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा 12 अज्ञात नौकाओं पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है, और 13 नावें सीज की गई हैं।

दशाश्वमेध पुलिस ने तीन नाविकों पर दर्ज किया नामजद FIR

ACP अतुल ने बताया कि दशाश्वमेध पुलिस ने महेश कुमार सहानी, सूरज सहानी और टिंकू सहानी पर मुकदमा दर्ज किया गया। सभी नावों पर लाइफ जैकेट्स नहीं मिले , इस दौरान वाराणसी पुलिस और जल पुलिस ने कुल 11 नावों को सीज कर दिया।

इन सभी नावों पर क्षमता से अधिक यात्री बैठाये गए थे और अधिकतर लोग लाइफ जैकेट भी नहीं पहने हुए थे, कारवाई के बाद सभी नावों को सीज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

ED Action: 110 करोड़ ठगी केस: एनी ग्रुप की 7.30 करोड़ संपत्ति अटैच, ईडी की बड़ी कार्रवाई

Published on:
20 Feb 2026 11:32 am
Also Read
View All

अगली खबर