
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी की लहर में यूपी में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत पाया हुआ है। बीजेपी ने चुनाव जीतने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को सत्ता सौंपी है। सीएम योगी के नेतृत्व में निकाय चुनाव में भगवा पार्टी को सफलता मिली है। वर्ष 2018 यूपी सरकार के लिए बेहद खास होने वाला है।
यह भी पढ़े:-गुजरात चुनाव को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान
देश का प्रधानमंत्री होने के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी काशी के सांसद भी है। केन्द्र सरकार ने बनारस को विकास मॉडल बनाने के लिए लगभग 35 हजार करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की है, जिस पर तेजी से काम हो रहा है। यूपी विधानसभा की तरह संसदीय चुनाव 2019 भी काशी के मैदान से ही लड़ा जायेगा। पीएम मोदी अगली बार किस क्षेत्र से संसदीय प्रत्याशी बनते हैं यह तो समय की बात है लेकिन इतना तो साफ है कि वर्ष 2019 तक काशी का कितना विकास हुआ है इस पर सत्ता पक्ष के साथ विरोधी दलों की निगाह लगी है।
यह भी पढ़े:-अवैध खनन पर हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई, दो जिलाधिकारी को किया निलंबित
सीएम योगी नहीं कर पाये काम तो पीएम मोदी को लगेगा झटका
सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए वर्ष 2018 बेहद खास है। बीजेपी अभी तक कहती थी कि यूपी व नगर निगम में उसे बहुमत नहीं है इसलिए विकास योजना पर तेजी से काम नहीं हो रहा है। यूपी में अब बीजेपी सरकार है और वर्ष 2018 तक बनारस नगर निगम में भी भगवा पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल जायेगा। अब सीएम योगी को पीएम मोदी की योजनाओं को पूर्ण करके दिखाना होगा। सीएम योगी के पास एक ही साल बचा है इसके बाद बीजेपी के पास किसी तरह का बहाना नहीं होगा और काम नहीं होने पर अगला चुनाव लडऩा बीजेपी के लिए कठिन हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के प्रोजेक्ट को झटका, उद्घाटन के बाद बंद हुआ टेलीमेडिसिन सेंटर
इन योजनाओं के पूरा होने के बाद बदल जायेगी बनारस की तस्वीर
गंगा में जलपरिवहन की नियमित शुरूआत, आईपीडीएस, फोर लेने की सौगात, सी प्लेन, वाराणसी से इलाहाबाद व वाराणसी से लखनऊ रेलखंड को दोहरीकरण व विद्युतीकरण, २४ घंटे बिजली, हृदय योजना के तहत शहर का सुन्दरीकरण करना आदि शामिल है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के अभियान को रोकने के लिए बीजेपी विधायक ने तैयार किया चक्रव्यूह