
वाराणसी. रक्षा सम्पदा की 160 एकड़ जमीन के विवाद पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों के साथ न्याय करने का आश्वासन दिया है। बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने दिल्ली जाकर रक्षामंत्री को पत्रका सौंप कर स्थानीय लोगों की समस्या से अवगत कराया।
यह भी पढ़े:-UP Collage- छात्रसंघ चुनाव नामांकन में विभिन्न पदों पर 19 प्रत्याशी ने किया पर्चा दाखिल
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने रक्षामंत्री निर्माला सीतारमण से बताया कि 160 एकड़ जमीन में सैकड़ों वर्र्षों से हजारों परिवार रहता है, जिसमे कुछ लोगों का अपना जीवन यापन का साधन भी है। वाराणसी का रोडवेज व पर्यटन विभाग का गेस्ट हाउस भी इसी जमीन पर है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ दिन पूर्व छावनी की तरफ से एक नोटिस जारी हुआ था जिसमे इस जमीन पर रहने वालों को खाली करने को कहा गया था इसके बाद से लोगों में भय व्याप्त है। महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षो से इस जमीन पर रहने वालों को हटाना न्यायेचित नहीं होगा। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सारी बात को ध्यान से सुना और कहा कि इस प्रकरण में अधिकारियों के साथ वार्ता की जायेगी। जनता के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। रक्षामंत्री ने समुचित व्यवस्था कर जनता के हक में निर्णय करने का आश्वासन दिया है। रक्षामंत्री से भेंट करने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष के अलावा क्षेत्रीय व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक दिनेश कालरा, क्षेत्रीय आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक विश्वनाथ शाह जी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-देश के पहले पर्यावरण कुंभ में मंथन कर एनवायरनमेंट को दी जायेगी संजीवनी