वाराणसी

होली पर घर जाने वालों को लग रहा झटका, ट्रेन व बस में नहीं मिल रही जगह

सबसे अधिक होलिका के दिन भीड़, होली पर खाली जाती है ट्रेन
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2018, 1:18 PM IST
Bus and Train Yatra
Bus and Train Yatra

वाराणसी. होली पर यात्रियों की भीड़ होने के चलते ट्रेन व बसों की सीट फुल चल रही है, जिसके चलते यात्रियों को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक मारामारी मुम्बई, बिहार व नई दिल्ली रूट पर है। इन जगहों से आने वालों की संख्या बहुत अधिक है। होलिका पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ रही है और लोगों को सीट नहीं मिलने पर खड़े होकर ही सफर करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े:-बनारस में होली पर बना मोदी, योगी, मायावती , सोनिया व मुलायम को लेकर गाना, विदेशी भी ले रहे मजा


होली, दीपावली व दशहरा ऐसा पर्व होता है जब बाहर कमाने, पढऩे व रहने वाले लोग अपने घरों को आते हैं। बहुत से लोगों ने काफी पहले ही ट्रेन में सीट कंफर्म कर ली थी इसलिए उन्हें यात्रा के दौरान अधिक समस्या नहीं हो रही है, लेकिन जिन लोगों ने टिकट बुक नहीं किया था उन्हें सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। रेलवे ने होली के देखते हुए नई ट्रेन चलायी है लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे यह राहत भी नाकाफी साबित हो रही है। होलिका के दिन ट्रेन व बस में सबसे अधिक मारामारी है। बनारस के कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन के जनरल व रिजर्वेशन कोच में यात्रियों की भारी भीड़ आ रही है। रोडवेज बस स्टैंड की बात करे तो यहां से बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में जिन लोगों को ट्रेन व बस में जगह नहीं मिल रही है वह छोटे-छोटे वाहन से कम दूरी तय करके अपने घर जाने के जुगाड़ में लगे हुए हैं। होलिका के दिन रात तक ऐसा ही हाल रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखें किस तरह बनारस के महाश्मशान में चिताओं की राख से खेली गयी होली

होली के दिन खाली चलती है ट्रेन
होली के दिन ट्रेनों में जगह रहती है लेकिन उसके बाद घर वापसी करने वालों की भीड़ शुरू हो जाता है। होली के दिन को छोड़ दिया जाये तो फिर ४ मार्च तक ट्रेन व बस का यही हाल होने वाला है। ट्रेनों में सीट कंफर्म कराने के लिए लोगों को पैरवी तक करनी पड़ रही है फिर भी उनका काम नहीं बन रहा है।
यह भी पढ़े:-इन ADM व SDM को आपको भी करेंगे सलाम, गरीबों को खुशियां बांट कर मनायी होली

Published on: