सीएम योगी आदित्यनाथ से खुश नहीं है बीजेपी के दोनों सहयोगी दल, लोकसभा चुनाव में अधिक सीट लेने की राजनीति शुरू
वाराणसी. बीजेपी ने निकाय चुनाव व यूपी की दो सीट पर हुए उपचुनाव में सहयोगी दल का विकल्प खोजने का प्रयास किया था लेकिन पार्टी को सहयोगी दलों की काट नहीं मिल पायी है, जिसके चलते बैकफुट पर आयी बीजेपी को अब गठबंधन का अधिक दबाव झेलना पड़ेगा। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यूपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुभासपा ने साफ कर दिया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से वार्ता नहीं होती है तो राज्यसभा चुनाव का उनके चार विधायक बहिष्कार कर देंगे।
यह भी पढ़े:-महागठबंधन में शामिल हुआ यह दल तो बीजेपी की बढ़ जायेगी मुसीबत
बीजेपी ने यूपी चुनाव 2017 में भगवा लहराने के लिए ओमप्रकाश राजभर की पार्टी से गठबंधन किया है। बीजेपी को गठबंधन का लाभ मिला है और पहली बार पार्टी को इतना प्रचंड बहुमत मिला है। बीजेपी सरकार ने साल भर का कार्यकाल खत्म कर लिया है लेकिन इसी दौरान सहयोगी दलों से बीजेपी की खटपट शुरू हो गयी है। निकाय चुनाव से पहले अपना दल की अनुप्रिया से कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी सरकार पर हमला बोला था और बाद में निकाय चुनाव लडऩे से ही इंकार कर दिया था। गाजीपुर के जिलाधिकारी को हटाने को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने जो भगावत की थी वह आज तक जारी है। पहले निकाय चुनाव में गठबंधन नहीं होने पर सुभासपा ने अकेले ही प्रत्याशी उतारे थे जो जीत नहीं पाये थे लेकिन बीजेपी को कई सीटों पर नुकसान पहुंचाने में सफल हो गये थे। गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी शिकस्त के बाद भी ओमप्रकाश राजभर ने मोर्चा खोला था और कहा था कि यदि बीजेपी अपने सहयोगी दल के नेताओं को चुनाव प्रचार करने के लिए कहती तो पार्टी की यह हालत नहीं होती।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के मुस्लिम नेता का भगवा पार्टी पर बड़ा हमला, कहा 9 प्रतिशत वोट मिलने के बाद भी करते हैं इस समुदाय की अनदेखी
पीएम मोदी की लहर में जीते हैं सुभासपा के चार विधायक, अब सीएम योगी पर भारी पड़ रहा गठबंधन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पहले मुख्तार अंसारी की पार्टी कौएद से गठबंधन किया था लेकिन सुभासपा के एक प्रत्याशी भी चुनाव नहीं जीत पाये थे। कभी मायावती की पार्टी बसपा में रहे ओमप्रकाश राजभर को बीजेपी गठबंधन बहुत रास आया है। पहली बार सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सहित चार विधायक जीते हैं, जिनकी जीत के पीछे पीएम मोदी लहर माना जाता है। लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी से अधिक से अधिक सीट लेने के लिए ही ओमप्रकाश राजभर लगातार भगवा पार्टी पर हमला बोल रहे हैं। दो सीटों पर उपचुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी कमजोर हो चुकी है जिसका पूरा फायदा ओमप्रकाश राजभर उठाना चाहते हैं।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी से वफादारी निभाने का मिला इस आईएएस को इनाम, डीएम से बनाया कमिश्रर