वाराणसी

पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले बीजेपी सहयोगी दल के नेता करेंगे आंदोलन, मचा हड़कंप

सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार नहीं दे रही सामाजिक मुद्दों पर ध्यान, कहा मान लेंगे हमारी बात तो एक सभी सीट पर नहीं मिलेगी हार
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2018, 2:38 PM IST
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले ही बीजेपी के सहयोगी दल के नेता ने यूपी सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरूआत 24 दिसम्बर को कमिक अनशन के साथ होगी। सहयोगी दल के नेता ने कहा कि यदि बीजेपी सरकार हमारी बात मान लेती है तो लोकसभा चुनाव 2019 में एक भी सीट पर हार नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के सहयोगी दल के नेता का बड़ा खुलासा, बताया क्यों एमपी व छत्तीसगढ़ में बीजेपी हारी

IMAGE CREDIT: Patrika

सीएम योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से वार्ता के दौरान आंदोलन का ऐलान किया है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पिछड़ी जाति के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलता है। सामाजिक न्याय कमेटी ने पिछड़ों के आरक्षण को तीन भागों में बांटने की बात कही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी आरक्षण को तीन भागों में करने पर सहमति जतायी थी लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार नहीं चाहत है कि पिछड़ों के आरक्षण को तीन भागों में बांटो जाये। ओप्रकाश राजभर ने कहा कि जस तरह एससी व एसटी अभ्यर्थियों को आईएएस व आईपीएस बनने के लिए नि:शुल्क कोचिंग चलायी जाती है उसी तरह पिछडे व सवर्ण वर्ग के लोगों को भी ऐसी कोचिंग चलायी जाये। उन्होंने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनाव 2019 की अधिसूचना जारी हो सकती है ऐसे मेें सरकार के पास कम समय बचा है और आरक्षण को नहीं बांटा गया तो बीजेपी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ओप्रकाश राजभर ने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर वह 24 दिसम्बर से कमिक अनशन करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मिली करारी शिकस्त के बाद 3-0 से चुनावी रण जीती ABVP

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पीएम नरेन्द्र की जनसभा में नहीं लेंगे भाग
पीएम नरेन्द्र मोदी की गाजीपुर में 29 दिसम्बर को होने वाली जनसभा में भाग लेने के प्रश्र पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह नहीं जायेंगे। बीजेपी आमंत्रण भी देती है तो भी नहीं जायेंगे। पूर्वांचल में पीएम नरेन्द्र मोदी कई कार्यक्रम में भाग लेने आये थे लेकिन बीजेपी ने सुभासपा को कभी आमंत्रण नहीं दिया है। राजभर वोटों पर कब्जा करने के लिए ही बीजेपी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमे ओमप्रकाश राजभर के साथ अन्य राजभर नेता शामिल नहीं होंगे।
यह भी पढ़े:-चोरी की 100 से अधिक घटनाओं को दिया था अंजाम, 21 बार गया जेल, 14 साल बंद रहने के बाद भी नहीं बदली आदत

नहीं किया पूरा वायदा तो जनता के बीच कैसे जायेंगे
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव में पिछड़े के आरक्षण को तीन भाग में बांटने, पिछड़े व सवर्ण वर्ग के छात्रों के प्रशासनिक परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग चलाने आदि का वायदा किया था यदि वायदा पूरा नहीं किया तो जनता के सामन कैसे जायेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का सारा ध्यान अर्धकुंभ पर लगा हुआ है लेकिन सामाजिक मुद्दों पर बीजेपी सरकार ध्यान नहीं दे रही है यदि इन मुद्दों पर सरकार ध्यान देती है तो एक भी सीट पर हार नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़े:-MCA की कर रहा था पढ़ाई, गर्लफ्रेंड के शौक ने बना दिया वाहन चोर

Published on: