वाराणसी

UP Assembly Elections: राजभर बोले- ओवैसी से नहीं है कोई मतभेद, बीजेपी पर बोला हमला

राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी एआईएमआईएम से कोई मतभेद नहीं है। राजभर ने कहा कि हम साथ चुनाव लड़ेंगे, ओवैसी हमसे अलग नहीं हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2021, 5:06 PM IST
om_prakash-asaduddin_owaisi.jpg

वाराणसी. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से संबंधों को अभी बरकरार रहने को लेकर सियासी चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की है।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर ने सियासी बयान दिया है। राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी एआईएमआईएम से कोई मतभेद नहीं है। राजभर ने कहा कि हम साथ चुनाव लड़ेंगे, ओवैसी हमसे अलग नहीं हुए हैं। वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ओपी राजभर ने ये बात कहीं।

बीजेपी को नहीं दिख रहा महंगाई-राजभर

सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी से संबंधों को अभी बरकरार रहने को लेकर सियासी चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की है। राजभर ने कहा कि बीजेपी को राज्य में महंगाई और बाढ़ की नहीं बल्कि अपने वोट की चिंता है। शहरों के नाम बदलने को लेकर भी वे सरकार पर हमलावर रहे।

भाजपा साथ गठबंधन पर क्या बोले ?

ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के साथ संबंधों पर कहा कि सभी विकल्प खुले हैं। आज वाराणसी में सुभासपा ने दीप नारायण इंटर कॉलेज कटारी, चोलापुर सहित कई स्थानों पर महिला जागरूकता अधिकार सम्मेलन आयोजित किया है। ओमप्रकाश राजभर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गईं हैं। यही वजह कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के नेता यूपी में पिछले महीने से लगातार दौरे कर रहे है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 400 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस भी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में दलितों की हितैषी बनने की कोशिश में जुटी है तो बसपा एक बार फिर ब्राह्मण मतदाताओं को अपनी ओर करने में जुटी है।

Published on:
Also Read
View All
वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य

एयर शो के अभ्यास के चलते यात्री विमानों की उड़ान में देरी, फ्लाइट्स से उतारा गया, नहीं मिली इजाजत

Air Show Varanasi: काशी-महादेव के नाम पर रखे 25 फार्मेशन में दिखेगा वायुसेना का दम, इन विमानों ने अभ्यास को दिया अंतिम रूप, जानें क्या है खास

एयर शो में पहली बार होगी ‘प्रचंड’ गर्जना, एक साथ 20 लाख लोग देखेंगे वायु सेना की ताकत, थल सेना-नेवी भी होगी शामिल