22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections: यूपी दौरे पर जे पी नड्डा, नेताओं को देंगे जीत का मंत्र

जेपी नड्डा सुबह 11.30 बजे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 7 Aug 2021, 9:45 AM IST

nadda.jpg

लखनऊ. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी(BJP President JP Nadda) नड्डा शनिवार से यूपी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान नड्डा लखनऊ और आगरा में पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंग। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि नड्डा शनिवार (सात अगस्त) को सुबह 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : यूपी में बाढ़ ने मचा रखा है हाहाकार, जलशक्ति मंत्री बोले, ‘पूरी तरह से सुरक्षित है प्रदेश’

मिशन 2022 पर करेंगे मंथन

उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा सुबह 11.30 बजे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम योगी(CM Yogi) सहित पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेगें।

सरकार और संगठन में बैठाएंगे तालमेल

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1.15 बजे जेपी नड्डा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ही विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। दोपहर 3.30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और शाम चार बजे सरकार में मंत्रियों, पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। जेपी नड्डा रात्रि विश्राम लखनऊ में ही करेंगे। आठ अगस्त को सुबह 10.40 बजे आगरा पहुंचेंगे।

जानेंगे आगरा का मिजाज

आगरा में सुबह 11 बजे होटल ताज विलास में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, पार्टी की क्षेत्रीय टीम और क्षेत्रीय मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बात ताज में ही विधायकों एवं विधान पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। 3 बजे जेपी नड्डा आगरा के फतेहाबाद रोड पर बने होटल एसएनजे गोल्ड में कोरोना वारियर्स के सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। जिसमें कई प्रमुख चिकित्सक भाग लेंगे। आगरा से वह दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

300 प्लस सीटों पर जीत की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में 300 सीटों के आंकड़े को पार करने की तैयारी कर रही है। भाजपा नेताओं द्वारा 325 प्लस और 350 प्लस तक के दावे किए जा रहे हैं। 2017 में यूपी में भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य खुद गृह मंत्री अमित शाह बने थे। जेपी नड्डा से पहले अमित शाह भी उत्तर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। इस बार अमित शाह के साथ-साथ जेपी नड्डा भी चुनावी रणनीति संभाल रहे हैं। लेकिन मिशन एक ही है।

यह भी पढ़ें : महिला शिक्षा मित्र ने टीचर को दौड़ा-दौड़ा कर चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल