योगी(Yogi) सरकार मंत्री महेंद्र सिंह ने शो के दौरान कहा कि नदियों का जलस्तर जरूर बढ़ा है, लेकिन पानी कहीं नहीं भरा है। बीते तीन वर्षों में दूसरे राज्यों में बाढ़ से तबाही हुई लेकिन यूपी पूरी तरह से सुरक्षित है। उत्तर प्रदेश में जनहानि-धनहानि व पशुहानि नहीं हुई है, जो जमीनों का पटाव प्रभावित होने वाला क्षेत्रफल था, वो 2015 और 2016 में 15 लाख हेक्टेयर बाढ़ से प्रभावित हुआ था, लेकिन अब राज्य बाढ़ से पूरी तरह से सुरक्षित है।