वाराणसी

मकान का बारजा गिरने से मजदूर की मौत, सात घायल

लोहे की ग्रिल चढ़ाते समय हुआ हादसा, बीएचयू के ट्रामा सेंटर में हो रहा तीन का इलाज
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2019, 6:42 PM IST
House
House

वाराणसी. जैतपुरा थाना क्षेत्र के नई बस्ती में रविवार की सुबह को अर्धनिर्मित मकान का बारजा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी है, जबकि सात अन्य घायल हो गये हैं। घायल मजदूरों में तीन की स्थिति को गंभीर देखते हुए बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ग्रिल चढ़ाते समय ही बारजा गिरा है।
यह भी पढ़े:-हवा में पहुंचा विमान तो यात्री पीने लगा सिगरेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

नाटी इमली निवासी मुन्ना सिंह का तीन मंजिला मकान ईश्वरगंगी में बन रहा है। मकान के निर्माण में कई मजदूर लगे हुए हैं। सुबह मजदूर मकान के दूसरे दल पर ग्रिल चढ़ा रहे थे। ग्रिल का भार अधिक है इसलिए आठ मजदूरों को लगाया गया था। सभी मजदूर मिल कर अभी ग्रिल चढ़ा रहे थे कि कच्चा बारजा भरभरा कर गिर पड़ा। बारजा गिरते ही वहां पर हड़कंप मच गया। सभी मजदूर ग्रिल के नीचे दब गये थे। स्थानीय लोगों ने मिल कर ग्रिल हटा कर मजदूरों को बाहर निकाला। गिरने से लगी गंभीर चोट के कारण बिहार के भभुआ निवासी मजदूर इजहार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि जैतपुरा निवासी गुलाब (40), डिगिया निवासी दीना (29), पड़ाव निवासी सुजीत (45), मिर्जामुराद निवासी भाई लाल (57), बकरिया कुंड निवासी (50), पंचकोशी निवासी रामबाबू (45), जैतपुरा निासी रहमतुल्ला (30) व शिवपुरवा निवासी सुरेश भारतीय (26) घायल हो गये हैं। सभी घायलों को शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां पर कुछ मजदूरों की मरहम पट्टी कर उन्हें छोड़ दिया गया है जबकि अनवर अली, भाई लाल व रामबाबू की गंभीर स्थिति को देखते उन्हें ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया।
यह भी पढ़े:-इस IPS के SSP पद ज्वाइन करने से पहले ही दिखी धमक, 40 का हुआ तबादला

Updated on:
3 Nov 2019, 6:42 PM IST
Published on: