वाराणसी

Patrika Positive News- मदद के लिए आगे आए युवा, कोरोना मरीजों को घर-घर पहुंचा रहे खाना

Patrika Positive News- गरीब-मजदूर परिवार के लोग आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे लोगों के घरों तक मदद पहुंचाने के लिए शहर के युवाओं ने हाथ बढ़ाया है
less than 1 minute read
Patrika Positive News
Patrika Positive News

वाराणसी. Patrika Positive News. कोरोना काल (Covid-19) में हर शख्स डरा और सहमा हुआ है। देशभर में फैली इस बीमारी ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। महामारी से रोजाना सैकड़ों लोगों की जान जा रही है। कुछ तो अस्पताल की चौखट पर ही दम तोड़ रहे हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण ने आम लोगों को संकट में डाल दिया है। गरीब-मजदूर परिवार के लोग आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे लोगों के घरों तक मदद पहुंचाने के लिए शहर के युवाओं ने हाथ बढ़ाया है। इन युवाओं ने कोरोना संक्रमित मरीजों के घर खाना पहुंचाने की मुहिम शुरू की है। वह संक्रमित मरीज जो आइसोलेशन में हैं और उनके घर से कोई बाहर नहीं निकल सकता, यह युवा वर्ग ऐसे लोगों की मदद कर रहा है। ओएस बाल कुंदन फाउंडेशन ने श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर अन्न क्षेत्र के साथ मिलकर लोगों तक खाना पहुंचाने की ये मुहिम शुरू की है।

व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट भेजते ही मिलेगी मदद

संस्था के लोगों ने व्हाट्सऐप नंबर जारी किया है। नंबर पर आरटीपीसीआर रिपोर्ट भेजते ही मदद मिलती है। करीब 14 दिनों तक रोजाना खाना घर पहुंचाया जाता है। यह निशुल्क सेवा है। 100 लोगों से शुरू हुई यह मुहिम अब 600 लोगों तक पहुंच गई है। खाना पहुंचाने वाले लोगों से भोजन की क्वालिटी का फीडबैक भी लेते हैं, जिससे कि कोई कमी हो तो उसे दोबारा न दोहराया जाए।

Published on:
11 May 2021 05:32 pm
Also Read
View All
सावन में काशी आने वाली महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था, फीडिंग और अलग से ठहरने का इंतजाम, अमानती घर की भी सुविधा

गाय को राष्ट्रमाता का मिले दर्जा, संतों ने वाराणसी में डीएम कार्यालय का किया घेराव, बुलडोजर से 5 लाख हस्ताक्षर वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे

‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार