वाराणसी

PM Modi Varanasi Visit: फुलवरिया फ्लाईओवर पर अचानक गाड़ी से उतरे PM मोदी और चलने लगे पैदल, चौंके लोग

PM Modi Varanasi Visit: फुलवरिया फ्लाईओवर पर आसपास मौजूद लोगों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए और PM नरेंद्र मोदी ने भी हाथ हिलाकर आमजन का अभिवादन स्वीकार किया।

less than 1 minute read
Feb 23, 2024
PM Modi Varanasi Visit

PM Modi Varanasi Visit: अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की रात वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात में हाल ही में उद्घाटन किए गए शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।


360 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह सड़क बनारस हिंदू विश्‍वविद्यालय से वाराणसी हवाईअड्डे के बीच यात्रा के समय को 75 मिनट से घटाकर 45 मिनट कर देती है। इसी तरह, यह लहरतारा और कचहरी के बीच यात्रा के समय को भी 30 मिनट से घटाकर 15 मिनट कर देती है।

यह भी पढ़ें: 10वीं की परीक्षा से पहले छात्र ने दी जान, टेंशन की वजह से उठाया कदम


इससे पहले वाराणसी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान 14,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

Published on:
23 Feb 2024 07:56 am
Also Read
View All